Huawei Nova 8 SE 4G लॉन्च, 66W फास्ट चार्ज और 64MP क्वाड रियर कैमरा समेत कई खूबियां

Specifications: हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन नोवा 8 एसई 4जी को लॉन्च कर दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये लेटेस्ट हैंडसेट कंपनी की Huawei Nova 8 SE Series के अंतर्गत उतारा गया तीसरी स्मार्टफोन है। अहम खासियतों की बात करें तो इस को कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा है, आइए आपको Huawei Nova 8 SE 4G की कीमत से लेकर फीचर्स तक डीटेल में जानकारी देते हैं। डुअल-सिम (नैनो) वाले इस Huawei Smartphone में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। फोन 403 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी के साथ उतारा गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर Kirin 710A प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G51 जीपीयू और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी, 4जी एलटीई और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। यूजर्स यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए अपने वायर्ड हेडफोन्स को कनेक्ट कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हैय़ 3800mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Priceइस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2099 (लगभग 24,600 रुपये) है। फोन के चार कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, मैजिक नाइट ब्लैक, डार्क ब्लू, सिल्वर मून स्टार और स्नो क्लियर स्काई।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3cU6Ov0

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट