Membership Offer: कुछ समय पहले ही Amazon ने इस बात की जानकारी दे दी थी कि कंपनी अपनी को महंगे करने वाली है। मेंबरशिप कितनी महंगी हो गई इस बात की तो जानकारी दे दी गई थी लेकिन ये नहीं बताया गया था कि आखिर कब तक ग्राहक पुरानी कीमत यानी 999 रुपये में अमेजन मेंबरशिप को खरीद सकते हैं और कब से नए रेट्स लागू होंगे। लेकिन अब नए रेट्स कब से लागू हो रहे हैं इस बात का भी खुलासा कर दिया गया है। ऐप और वेबसाइट पर बैनर से तारीख का खुलासा हुआ और पता चला है कि 13 दिसंबर तक ही पुरानी कीमत में ग्राहक Amazon Prime Membership को खरीद पाएंगे यानी 13 दिसंबर के बाद यदि कोई भी ग्राहक मेंबरशिप या फिर कह लीजिए सब्सक्रिप्शन लेता है तो उसे अपनी जेब को पहले की तुलना में ज्यादा ढ़ीला करना होगा यानी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। Amazon Prime Membership Price: कितनी बढ़ने वाली है कीमत?आइए अब आप लोगों को नई कीमतों के बारे में भी एक बार जानकारी देते हैं कि 13 दिसंबर के बाद अगर आप Amazon Prime Subscription खरीदते हैं तो आपको कितने रुपये का भुगतान करना होगा। amazon prime annual subscription की बात करें तो अभी आप 999 रुपये की कीमत में प्लान खरीद सकते हैं लेकिन 13 दिसंबर के बाद आप लोगों को 1499 रुपये खर्च करने होंगे। यानी पूरे 500 रुपये अधिक का भुगतान। Amazon Prime 3 Months Plan Price: अभी सब्सक्रिप्शन की पुरानी कीमत तो 329 रुपये है लेकिन 13 दिसंबर के बाद आफ लोगों को 459 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, एक महीने वाले प्लान के लिए अभी 129 रुपये का खर्च आता है लेकिन 13 दिसंबर के बाद इस प्लान के लिए 179 रुपये का खर्च आएगा।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/30STeoL
0 Comments