with 365 Days Validity: आप अगर एयरटेल यूजर हैं तो आप अब तक ये तो जान ही चुके होंगे कि 26 नवंबर से Airtel Plans जो हैं महंगे होने जा रहे हैं। लेकिन हम आज आपको कुछ ऐसे Airtel Annual Plans के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आज पुराने रेट पर खरीद अगले एक साल तक पुराने रेट पर ही सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल का एक वार्षिक प्लान तो पूरे 500 रुपये महंगा होने वाला है इसीलिए अब भी है आपके पास मौका, आइए आपको इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। Airtel 2498 Plan Details इस Airtel Recharge Plan को अभी रीचार्ज करते हैं तो आपको फायदा ये होगा कि 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी यानी अगले साल तक पुराने रेट पर ही आप बेनिफिट्स एन्जॉय कर पाएंगे। लेकिन अगर आपने 25 नवंबर के बाद यानी 26 को रीचार्ज करते हैं इसी प्लान से तो आपको 365 दिनों की वैलिडिटी तो मिल जाएगी लेकिन तब आपको इसी प्लान के लिए 2,999 रुपये यानी पूरे 500 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। 365 दिनों की वैलिडिटी के अलावा ये प्लान यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस देता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ 3 महीने के लिए Apollo 24/7, Amazon Prime Video मोबाइल एडिशन, FasTag पर 100 रुपये का कैशबैक, Shaw Academy का फ्री ऑनलाइन कोर्स, फ्री हेलोट्यून और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस दिया जाता है। Airtel 1498 Plan Detailsकंपनी का ये सबसे सस्ता 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है जो 25 नवंबर तक तो आपको इसी रेट पर मिल जाएगा लेकिन 26 नवंबर को रीचार्ज करते हैं तो आपको इसी प्लान के लिए 1799 रुपये खर्च करने होंगे यानी पूरे 301 रुपये का एक्स्ट्रा खर्च आपके ऊपर पड़ेगा। 25 नवंबर तक अगर आपने इस प्लान से रीचार्ज कर लिया तो अगले साल नवंबर तक जिस भी डेट को आप रीचार्ज करते हैं 25 नवंबर से पहले आपको तब तक पुराने रेट पर ही सेवाएं मिलेंगी। इस Airtel Plan के साथ आप लोगों को 24GB डेटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 3600 एसएमएस मिलेंगे। Airtel 2798 Planएयरटेल के पास 2798 रुपये वाला भी प्लान है जो 365 दिनों की वैलिडिटी यूजर्स को ऑफर करता है लेकिन इस प्लान की कीमत में फिलहाल किसी तरह की बढ़ोतरी के कोई भी संकेत नहीं मिले हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये Airtel Prepaid Plan यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा 265 दिनों की वैलिडिटी के साथ ऑफर करता है, साथ में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स को 499 रुपये की कीमत वाला Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video मोबाइल एडिशन, 3 महीने के लिए Apollo 24/7, Shaw Academy का फ्री ऑनलाइन कोर्स, FasTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस दिया जाता है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3r6cfPY
0 Comments