6000mAh बैटरी-48MP कैमरा की जोड़ी सुपर से ऊपर, 10 हजार से कम में ये 2 स्मार्टफोन्स हैं सुपरहिट

6000mAh Battery Smartphones under 10000: हर कोई चाहता है कम बजट में बढ़िया फीचर्स से पैक्ड स्मार्टफोन और इसके लिए करनी पड़ती है तलाश, अगर आपका भी मन इन दिनों नया मोबाइल खरीदने का कर रहा है और आपका बजट 10 हजार रुपये है तो हमारी आज की ये खबर खास आप लोगों के लिए है। हम आज आप लोगों को 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ आने वाले कुछ बढ़िया मोबाइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, यहां हम आपको इन हैंडसेट् की कीमत और फीचर्स की जानकारी देंगे। 48MP Camera Smartphones under 10000: देखें हैंडसेट्स की कीमत-फीचर्स इस Infinix Mobile फोन में 6.82 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है, फोन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, साथ में 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 48MP+2MP+ AI लेंस दिया गया है, साथ में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा का साथ आपको इस फोन में मिलेगा। बता दें कि 6000mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है। इस Infinix Smartphone के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 9,999 रुपये है, इस हैंडसेट को भी फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Tecno Spark 7T इस Tecno Mobile फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, साथ में मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट और 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है। इस Tecno Smartphone के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और ग्राहक इस हैंडसेट को Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं। ध्यान दें: ये एक लिस्टिकल मात्र है हम इस लेख में कहीं भी ये नहीं कह रहे हैं कि इनमें से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/32r6C4t

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट