लो हो गया कंफर्म! इस दिन लॉन्च हो रही है Redmi Note 11 सीरीज, 108MP कैमरा-8GB रैम से होगा लैस

नई दिल्ली। सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इस नई सीरीज को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी एक पोस्टर के जरिए मिली है। इसमें Redmi Note 11 सीरीज के डिजाइन की जानकारी दी गई है। इस फोन का डिजाइन iPhone 13 सीरीज से काफी मिलता-जुलता है। इसमें फ्लैट मैटल एजेज हैं और स्क्वारिश कॉर्नर्स हैं। इस सीरीज के लॉन्च से पहले ही Redmi Note 11, और Redmi Note 11 Pro+ को स्पॉट किया गया है। Xiaomi कंपनी ने Weibo पर Redmi Note 11 सीरीज के लॉन्च की घोषणा की है। यह लॉन्च इवेंट 28 अक्टूबर शाम 4.30 बजे (भारतीय समयानुसार) आयोजित किया जाएगा। Redmi Note 11 के फीचर्स की बात करें तो इसें पंच-होल डिस्प्ले दिया गया होगा। इसमें JBL-ट्यून्ड स्पीकर ग्रिल, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक होल्स दिए गए हैं। फोन में कैमरा मॉड्यूल दिया गया होगा। साथ ही LED फ्लैश भी दिया जा सकता है। Redmi Note 11 में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दिए गए हैं। Xiaomi की नई सीरीज को JD.com पर लॉन्च से पहले लिस्ट किया गया है। इसके तहत Redmi Note 11, और Redmi Note 11 Pro+ को लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Note 11 Pro+ को मिस्टीरियस ब्लैकलैंड, मिस्टी फॉरेस्ट और टाइम क्वाइट पर्पल कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Redmi Note 11 Pro को मिस्टीरियस ब्लैकलैंड, मिस्टी फॉरेस्ट, शैलो मेंग हिंज और टाइम क्वाइट पर्पल कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इन दोनों फोन्स को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया जाएगा। वहीं, 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इस सीरीज के लॉन्च से पहले Xiaomi कंपनी Redmi Note 11 सीरीज के लिए JD.com पर रिजर्वेशन ले रही है। इसके लिए यूजर्स को CNY 100 यानी 1,200 रुपये से CNY 200 यानी करीब 2,400 रुपये का शुल्क देना होगा। इससे फायदा यह होगा कि जब भी यह सीरीज लॉन्च होगी तो यह रजिस्टर करने वालों को पहले उपलब्ध कराई जाएगी। Redmi Note 11 Pro की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 SoC दिया जाएगा। जबकि Redmi Note 11 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 SoC दिया जाएगा। इसी तरह से Redmi Note 11 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं, Redmi Note 11 में 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। Redmi Note 11 की कीमत CNY 1,199 यानी करीब 14,050 रुपये होगा। वहीं, Redmi Note 11 Pro की कीमत CNY 1,599 यानी करीब 18,700 रुपये होगी।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3E30VHi

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट