Koo ऐप की बढ़ती लोकप्रियता Twitter के लिए बनी खतरा! अब तक हुए 1.5 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड्स

नई दिल्ली। यूजर्स के बीच Koo ऐप बेहद ही लोकप्रिय हो रही है। जब से इस ऐप ने मार्केट में कदम रखा है तब से लेकर अब तक इसे यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। इसे यूजर्स द्वारा कितना पसंद किया जा रहा है इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि अब तक इसके डाउनलोड्स का आंकड़ा 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ के पार पहुंच गया है। बता दें कि Koo ऐप को अलग-अलग सरकारी विभागों और केंद्रीय मंत्रियों का सपोर्ट काफी मिल रहा है। Koo ऐप ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter को कड़ी टक्कर दी है। Koo ऐप के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण का कहना है कि साल की आखिरी तिमाही में इस ऐप के 5 मिलियन यानी लगभग 50 लाख डाउनलोड्स हो गए थे। कंपनी अब Koo ऐप का विस्तार भारत से बढ़ाकर अन्य देशों में भी करना चाहती है। कहा जा रहा है कि जून 2022 के बाद से इस ऐप को साउथ ईस्ट एशियाई बाजार में भी पेश किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस ऐप को साउथ एशिया में टेस्ट किया जाएगा। हालांकि, इस मार्केट के किस देश में यह टेस्ट किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। Koo ऐप केवल भारत में ही नहीं बल्कि नाइजीरिया में भी उपलब्ध है। यहां भी ऐप को काफी पसंद किया जा रहा है। राधाकृष्ण का कहना है कि कंपनी इस समय नाइजीरिया के सांस्कृतिक पहलुओं को समझने की कोशिश में लगी हुई है। बता दें कि यह ऐप मार्च 2020 में लॉन्च की गई थी। इस ऐप के लॉन्च होने के महज 18 महीने में ही इसके डाउनलोड्स 1 करोड़ पार कर गए थे। यह ऐप हिंदी, कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु, असमिया, बांग्ला और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है। जिस तरह से Koo ऐप की लोकप्रियता बढ़ रही है उस तरह से देखा जाए तो यह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ज्यादा लोकप्रिय हो सकती है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3GlWNUM

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट