Invincible Smartwatch: ऑडियो और बियरेबल ब्रा्ंड फायर बोल्ट भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए एक नई Smartwatch लेकर आ रही है। आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले कंपनी की ये आगामी वॉच के लिए Amazon पर एक पेज तैयार किया गया है जहां से वॉच के फीचर्स का खुलासा हो गया है। आज हम आप लोगों को में ग्राहकों को मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। (कंफर्म)इस Fire Boltt Smartwatch में ग्राहकों को 1.39 इंच एमोलेड (454*454 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगी जो 2.5जी लेमिनेटेड होगी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर ऑफर करेगी। 100 इनबिल्ट वॉच फैस के अलावा 100 स्पोर्ट्स मोड्स और 8 जीबी स्टोरेज के साथ सबसे बड़ी बात ये वॉच आपको ब्लूटूथ कॉलिंग का एक्सपीरियंस ऑफर करेगी। इस वॉच में इन-बिल्ट माइक और स्पीकर दिया गया है। नेविगेशन के लिए वॉच के साइड में आप लोगों को दो बटन देखने को मिलेंगे। आप इस डिवाइस में 200 कॉन्टैक्ट्स तक सेव कर सकते हैं और आपको इस वॉच में क्विक डायल पैड भी मिलेगा। 8 जीबी स्टोरेज की मदद से आप इस डिवाइस में 1500 से ज्यादा गानों को स्टोर कर सकते हैं। वॉच में गाने स्टोर हैं और आप किसी भी TWS Earbuds को वॉच से कनेक्ट कर गाने सुनने का लुत्फ उठा पांएगे। इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे जिनमें स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और स्टैप काउंटर आदि शामिल है। अन्य फीचर्स में फ्लैश लाइट, स्टॉपवॉच, वेदर अपडेट्स और म्यूजिक कंट्रोल आदि शामिल है। बैटरी नॉर्मल मोड में 7 दिनों तक और स्टैंड बाय मोड में 15 दिनों तक साथ देती है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए ये वॉच IP67 सर्टिफाइड है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3mcnKCp
0 Comments