Xiaomi CIVI स्मार्टफोन की बैटरी और चिपसेट का खुलासा, कंपनी ने खुद दी जानकारी

नई दिल्ली ने 27 सितंबर को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट में कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी पिछले कुछ दिनों से लगातार आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी टीज कर रही है। अब कंपनी द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट टीजर से स्मार्टफोन चिपसेट और बैटरी क्षमता का खुलासा हुआ है। शाओमी के ऑफिशल वीबो अकाउंट के मुताबिक, आने वाले शाओमी CIVI स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर होगा। बता दें कि कंपनी Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन और दूसरे ब्रैंड्स के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में बड़ी संख्या में इसी चिपसेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, शाओमी 11 लाइट 5G में दिए गए स्नैपड्रैगन 780G चिपसेट की तुलना में स्नैपड्रैगन 778G कम दमदार प्रोसेसर है। लेकिन शाओमी का दावा है कि Xiaomi CIVI में तीन साल तक स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा Xiaomi ने पुष्टि कर दी है कि CIVI स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन की मोटाई 6.98 मिलीमीटर और वज़न 166 ग्राम है। बात करें इससे पहले आए टीजर्स की तो शाओमी CIVI स्मार्टफोन में वीवो और ओप्पो ब्रैंड के स्मार्टफोन जैसी डिजाइन देखने को मिलती है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा, एक AG ग्लास बैक, कर्व्ड डिस्प्ले, बीच में पंच-होल डिस्प्ले और मेटल फ्रेम दिए जाएंगे। डिवाइस के कैमरा ऐप में Pixel स्मार्टफोन्स के लेवल वाला ब्यूटी मोड दिए जाने की भी खबरें हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3ERI2s7

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट