under 25000: अगर आप नया Smart Tv खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए किफायती साबित हो सकता है। जी हां, इस समय Blaupunkt ने अपने दो मॉडल्स की कीमतों को घटाया है। कंपनी ने बताया कि उसके रियायती दरों में बेचे जाने वाले दो साइबर साउंड बजट TV में 32 इंच का HD Ready Cyber Sound Android TV और 42 इंच का FHD Android TV शामिल है। ऑफर की बात की जाए तो यह ऑफर सिर्फ Flipkart Grand Home Appliances Sale के साथ 7 सितंबर से 11 सितंबर, 2021 तक लागू है। Blaupunkt के मार्केट में ऑडियो, वीडियो, टीवी, कार मल्टीमीडिया, मोबाइल टेलीफोनी, ई-मोबिलिटी, होम एप्लायंसेज, सिक्योरिटी सिस्टम, क्लीनिंग रोबोट, एयर कंडीशनिंग और ई-मोबिलिटी समेत कई प्रोडक्ट्स आते हैं। ये भी पढ़ें- Blaupunkt Cybersound 32 inch HD Ready Android TV (32CSA7101)इस को छूट के बाद 14,999 रुपये (एमआरपी 19,499 रुपये) में बेचा जा रहा है, बता दें कि इस मॉडल पर भी Flipkart Sale में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यानी इस मॉडल पर ग्राहक पूरे 5000 रुपये की बचत कर सकते हैं। Blaupunkt Cybersound 42 inch Full HD LED Smart TV (42CSA7707)इस 42 inch FHD Android TV पर 28 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, डिस्काउंट के बाद इस टीवी मॉडल को 21,499 रुपये (एमआरपी 29,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब ग्राहकों को इस मॉडल पर पूरे 8500 रुपये की बचत होगी। ये भी पढ़ें- Flipkart Grand Home Appliance Sale में आप डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं जो 11 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके अलावा ग्राहकों को Blaupunkt Android स्मार्ट टीवी पर ICICI बैंक कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर 10 फीसद का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 32 inch Blaupunkt Android Tv Featuresफीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Blaupunkt 32 इंच HD Ready Cyber Sound Android TV में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह Android 9 पर काम करता है। इस स्मार्ट टीवी में बैजल लेस डिस्प्ले दी गई है। ये भी पढ़ें- साउंड सिस्टम की बात की जाए तो इस टीवी में 2 स्पीकर के जरिए 40W स्पीकर आउटपुट दिया गया है। इसके साथ ही ऐज फ्री साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में 1 GB Ram और 8GB ROM दी गई है। इस स्मार्ट एंड्रॉयड TV में बिल्ट इन गूगल क्रोमकास्ट और वॉयस कमांड के लिए Google Assistant का एक्सेस दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस टीवी में 5.0 ब्लूटूथ, 2 USB पोर्ट, 3 HDMI पोर्ट, वॉयस एनेबल रिमोट दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस टीवी में ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी में Prime Video, Hotstar, Zee5, Sony LIV जैसे 6000 प्लस ऐप्स और गेम्स दिए गए हैं। इसमें Google Play Store के साथ 500,000 प्लस TV शोज भी हैं। ये भी पढ़ें- 42 inch Features फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Blaupunkt 42 इंच FHD Android TV में 342 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह Android 10 पर काम करता है। इस स्मार्ट टीवी में अल्ट्रा थिन बेजल डिस्प्ले दी गई है। Dolby Digital Plus, 4 स्पीकर के साथ DTS TruSurround सर्टिफाइड ऑडियो और Dolby MS12 साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है इसमें बेहतर Dolby Atmos और Dolby Digital Plus है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में 2 GB Ram और 8 GB ROM दी गई है। ये भी पढ़ें- इस स्मार्ट एंड्रॉयड TV में बिल्ट इन गूगल क्रोमकास्ट और वॉयस कमांड के लिए Google Assistant का एक्सेस दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस टीवी में 5.0 ब्लूटूथ, 2 USB पोर्ट, 3 HDMI पोर्ट, वॉइस इनेबल रिमोट दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस टीवी में ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी में Prime Video, Hotstar, Zee5, Sony LIV जैसे 6000 प्लस ऐप्स और गेम्स दिए गए हैं। इसमें Google Play Store के साथ 500,000 प्लस TV शोज भी हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3toa4WQ
0 Comments