नई दिल्ली और SK टेलिकॉम ने दक्षिण कोरिया में नया स्मार्टफोन Galaxy Wide5 लॉन्च कर दिया है। Galaxy Wide5 एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी ट्रिपल कैमरा मिलता है। आइये जानते हैं इस फोन की सारी खासियतों के बारे में... Samsung Galaxy Wide5: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स गैलेक्सी Wide5 (SM-E426S model number) में 6.6 इंच डिस्प्ले है जो एचडी+ रेजॉलूशन से लैस है। फोन में इनफिनिटी-V नॉच डिस्प्ले पर मिलती है जिसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ असिस्ट लेंस मिलते हैं। गैलेक्सी वाइड5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस ऐंड्रॉयड 11 ओएस के साथ आती है। को पावर देने के लिए 15वाट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है। सिक्यॉरिटी के लिए किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 167.2 x 76.4 x 9 मिलीमीटर और वजन 203 ग्राम है। Samsung Galaxy Wide5: कीमत व उपलब्धता सैमसंग गैलेक्सी वाइड5 को कोरिया में SK Telecom स्टोर पर 4,49,900 KRW (करीब 28,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। फोन ब्लैक, वाइट और ब्लू कलर में आता है। यह स्मार्टफोन एसके टेलिकॉम पर आज से ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। वाइड5 के लॉन्च से पहले खबरें आई थीं कि यह गैलेक्सी ए22 5G का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। लेकिन ए22 5G और गैलेक्सी वाइड5 के प्राइमरी कैमरा और रियर पैनल की डिजाइन में फर्क है। सैमसंग जल्द ही भारत में गैलेक्सी एफ42 5G को मॉडल नंबर SM-E426B-DS के साथ लॉन्च कर सकती है। F42 5G का मॉडल नंबर वाइड5 के समान ही है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी एफ42 5G कंपनी के वाइड5 का रीब्रैंडेड वर्जन होगा।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2VvTNCT
0 Comments