इंतजार खत्म! कम दाम में Realme Smart TV Neo ने की भारत में एंट्री, जानें दाम से लेकर फीचर्स तक हर जानकारी

नई दिल्ली ने भारत में शुक्रवार को आयोजित एक इवेंट में अपने कई सारे नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए। कंपनी ने इस इवेंट में Realme Narzo 50A, Naro 50i, फिटनेस ट्रैकर Realme Band 2, नया स्मार्ट टीवी Realme Smart TV Neo से पर्दा उठाया। नए नियो 2 में 32 इंच स्क्रीन दी गई है। ऐंड्रॉयड ओएस के साथ आने वाले इस टीवी में डॉल्बी ऑडियो और 20वाट के स्पीकर्स मौजूद हैं। आइये आपको बताते हैं नए रियलम स्मार्ट टीवी के बारे में सबकुछ... Realme Smart TV Neo: कीमत व उपलब्धता रियलमी स्मार्ट टीवी नियो 32 इंच को देश में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह टीवी 3 अक्टूबर से दोपहर 12 बजे खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। टीवी को के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान इस टीवी पर कंपनी ऑफर भी देगी। Realme Smart TV Neo: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स रियलमी स्मार्ट टीवी नियो में 32 इंच स्क्रीन दी गई है जिसके चारों तरफ बेज़ल मौजूद हैं। इस टीवी में क्वाड-कोर 64-बिट मीडियाटेक प्रोसेसर है जिसके साथ शानदार पिक्चर क्वॉलिटी और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है। इस टीवी में गूगल प्ले स्टोर सपॉर्ट मिलता है जिसका मतलब है कि आप इसमें पॉप्युलर म्यूजक और विडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स और गेम्स डाउनलोड कर पाएंगे। टीवी में यूट्यूब, Eros Now और Hungama जैसे ऐप्स प्री-लोडेड आते हैं। रियलमी के इस टीवी में Chroma Boost फंक्शन सपॉर्ट मिलता है जिससे आप अपने शो या मूवी के मुताबिक हाई ब्राइटनेस सेट कर सकते हैं। इस टीवी में क्रोमकास्ट इन-बिल्ट मिलता है। यानी अगर आप फोन के फोटोज और विडियो को बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। इस टीवी में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई का सपॉर्ट मिलता है। जैसा कि हमने बताया कि इस टीवी में 20 वाट स्पीकर के साथ लॉन्च किया गया है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3nZCTs5

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट