किफायती कीमत में आज लॉन्च हो सकता है Realme Smart TV Neo, दिए जाएंगे दमदार फीचर्स, आप भी देखें

नई दिल्ली। आज भारतीय बाजार में केवल Realme Narzo 50 सीरीज ही नहीं बल्कि Neo और भी लॉन्च किए जाने हैं। इस स्मार्ट टीवी की लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जाएगी। अगर आप टीवी और बैंड की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आपको कंपनी के YouTube चैनल और Facebook अकाउंट पर जाना होगा। तो चलिए जानते हैं Realme Smart TV Neo और Realme Band 2 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स। Realme Smart TV Neo के फीचर्स: इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का बेजल-लेस LED डिस्प्ले दिया गया है जो लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन TUV Rheinland के साथ पेश किया जाएगा। इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी बना गई है। यह टीवी जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने में सक्षम है। इसके अलावा 20W ड्यूल स्पीकर्स भी मौजूद हैं जो डॉल्बी ऑडियो के साथ आते हैं। यह दमदार साउंड क्वालिटी देने में सक्षम हैं। कंपनी की माइक्रोसाइट के अनुसार, यह वैसी ही साउंड क्वालिटी देंगे जैसी आपको मूवी थिएटर में मिलती है। Realme Smart TV Neo में कुछ इनबिल्ट प्लेटफॉर्म्स दिए गए हैं जैसे YouTube. इसे प्रीमियम बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। Realme Band 2 के फीचर्स: Realme Band 2 की बात करें तो इसमें 1.4 इंच का कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 147x320 है। इसमें 500 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस दी गई है। इसका डिस्प्ले पहले से ज्यादा ब्राइट किया गया है जिससे स्क्रीन पर कंटेंट और नोफिटिकेशन को ठीक से देखा जा सके। यह GH3011 सेंसर के साथ आता है। यह रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग में मदद करता है। यह हार्ट रेट के ऊपर-नीचे जाने की स्थिति को ट्रैक करता है। एक फिटनेस बैंड होने के तौर पर इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेंसर (SpO2) दिया गया है। साथ ही यह 90 स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है जिसमें रनिंग, हाइकिंग समेत कई अन्य शामिल हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3kCf1Zy

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट