गजब हो गया! लॉन्च से पहले ही Nokia G50 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली Nokai G50 5G स्मार्टफोन को इसी महीने ऑफिशल तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। Winfuture.de ने अगस्त के आखिर में स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीरें शेयर की थीं। अब लॉन्च से पहले जाने-माने टिप्स्टर Roland Quandt ने जी50 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीरें लीक की हैं। आइये आपको बताते हैं नई लीक से जुड़ी हर जानकारी। Nokia G50 5G: संभावित स्पेसिफिकेशन्स नोकिया G50 5G में 6.82 इंच आईपीएस पैनल है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर कर सकती है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट जिए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट को 4 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नोकिया जी50 में रियर पर 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर होंगे। डिवाइस में 30fps पर 1080 पिक्सल विडियो रिकॉर्डिंग सपॉर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। नोकिया G50 5G में ऐंड्रॉयड 11 ओएस पहले से इंस्टॉल आएगा। फोन में 2 साल तक सॉफ्टवेयर और 3 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट्स मिलेंगे। फोन को पावर देने के लिए 4850mAh बैटरी दी जा सकती है। हैंडसेट में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Nokia G50 5G: लीक कीमत की कीमत 259/269 यूरो (करीब 22,500 से 23,500 रुपये) हो सकती है। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि फोन को ओशन ब्लू और मिडनाइट सन कलर में लाया जाएगा। हैंडसेट पर कंपनी 2 साल के लिए वारंटी सपॉर्ट देगी।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3hsi847

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट