नई दिल्ली JioPhone Next का देशभर में लोगों को बेसब्री से इंतजार है। रिलायंस की ऐनुअल जनरल मीटिंग में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने का ऐलान किया था। और जानकारी दी थी कि इस सस्ते 4G स्मार्टफोन की बिक्री गणेश चतुर्थी, 10 सितंबर यानी कि आज से शुरू होगी। लेकिन गुरुवार की देर रात ने जानकारी दी कि जियोफोन नेक्स्ट को दिवाली से पहले ही बाजार में उपलब्ध कराया जा सकेगा। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज भेजकर बताया कि स्मार्टफोन का अभी अडवांस ट्रायल चल रहा है और इसकी बिक्री दिवाली से पहले शुरू होगी। बता दें कि इस साल दिवाली 4 नवंबर को है यानी यह अल्ट्रा- अफॉर्डेबल फोन नवंबर में उपलब्ध होगा। जियो फोन नेक्स्ट की कीमत और डिलिवरी प्लान के बारे में अभी भी जियो ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ग्लोबल सेमिकंडक्टर की सप्लाई में कमी के चलते शायद बिक्री की तारीख आगे बढ़ी है। कंपनी ने अपने नोट में कहा, 'इस अतिरिक्त समय के मिलने से इंडस्ट्री के मौजूदा हालात, ग्लोबल सेमीकंडक्टर शॉर्टेज से निपटने में भी मदद मिलेगी।' जैसा कि हमने बताया कि रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन नेक्स्ट को 10 सितंबर से उपलब्ध कराने का ऐलान किया था। इस फोन को गूगल के साथ साझेदारी में मिलकर बनाया गया है। इसमें ऐंड्रॉयड गो एडिशन और प्ले स्टोर जैसे फीचर्स एक फीचर फोन के दाम में मिलेंगे। जियो फोन नेक्स्ट के दाम भी लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बेसिक वर्जन को 3,499 रुपये और अडवांस वर्जन को 5,000 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3nntoT8
0 Comments