576MP camera sensor: Samsung आने वाले चार सालों में अपना 576MP कैमरा सेंसर लॉन्च करने की योजना बना रहा है। सैमसंग दुनिया की पहली कंपनी है, जिसने 108 मेगापिक्सल सेंसर वाला स्मार्टफोन कैमरा लॉन्च किया था। इसी डेवलपमेंट को जारी रखते हुए दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी ने पिछले हफ्ते सैमसंग ISOCELL HP1 के रूप में दुनिया के पहले 200-मेगापिक्सेल स्मार्टफोन कैमरा सेंसर को पेश किया था। अब कंपनी एक और महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन कैमरा सेंसर - 600-मेगापिक्सेल पर काम कर रही है। जिसका खुलासा कंपनी ने पिछले साल किया था। हालांकि, ये हाई मेगापिक्सेल काउंट सेंसर जल्द लॉन्च होने की संभावना नहीं है। ये भी पढ़ें- 2025 में अपना 576-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लॉन्च करने की योजनाSEMI यूरोप समिट में एक प्रेजेंटेशन के दौरान Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स के सीनियर वीपी ऑटोमोटिव सेंसर Haechang Lee ने खुलासा किया कि दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने 2025 में अपना 576-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लॉन्च करने की योजना बनाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन के लिए 576MP कैमरा सेंसर विकसित नहीं किया जा रहा है, लेकिन कंपनी इसे ऑटोमोबाइल के लिए विकसित कर रही है। इसका उपयोग ड्रोन और चिकित्सा उपकरणों में भी किया जा सकता है लेकिन ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन कैमरे के रूप में इसका उपयोग प्राथमिकता के रूप में नहीं देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें- 600MP कैमरा सेंसर पर काम कर रही कंपनी !पिछले साल जब सैमसंग ने पुष्टि की कि वह 600MP कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है, तो सैमसंग के सेंसर बिजनेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष Yongin Park ने कंपनी की 500-मेगापिक्सल से आगे जाने की महत्वाकांक्षा के बारे में बात की थी, जो कि मानव आंख के बराबर है। कुछ महीने पहले ये लीक हुआ था कि Samsung 600 मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर विकसित कर रहा है जिसमें 0.8μm पिक्सल है और ये 1/.0.57″ बड़ा है। ये भी पढ़ें- इनके लिए भी कैमरा सेंसर बनाने की योजनाबता दें कि दक्षिण कोरियाई कंपनी स्मार्टफोन से अपने कैमरा सेंसर उपयोग की श्रेणियों का भी विस्तार कर रही है।. कंपनी अब autonomous वाहनों (एवी), ड्रोन और आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरणों सहित कई श्रेणियों के लिए कैमरा सेंसर प्रदान करने की योजना बना रही है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2YucBDt
0 Comments