नई दिल्ली। फेक KYC एसएमएस और वेरिफिकेशन कॉल्स के बारे में हमने कई बार सुना है। इसके बारे में हमें अवगत भी कराया गया है। फिर भी बहुत से लोग इन स्कैम्स के शिकार हो जाते हैं। निजी कंपनियों के अलावा अब, सरकारी स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी इस लपेटे में आ गई है। अपने ग्राहकों को स्पैम कॉल के खिलाफ चेतावनी दे रही है, जो कस्टमर केयर इम्प्लॉयज की आड़ में यूजर्स से उनके KYC की डिटेल्स मांगते हैं। स्कैमर्स यूजर्स को सिम कार्ड के KYC वेरिफिकेशन के लिए एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका नंबर बंद कर दिया जाएगा। जब यूजर्स यह ऐप डाउनलोड कर लेते हैं तो स्कैमर्स यूजर्स को ऑनलाइन रिचार्ज करने के लिए कहते हैं। अगर यूजर उनके कहे मुताबिक यह कर लेते हैं तो स्कैमर्स यूजर्स की बैकिंग डिटेल्स का एक्सेस ले लेते हैं जिसके जरिए वे यूजर्स के बैंक अकाउंट से फंड ट्रांसफर शुरू कर सकते हैं। यूजर्स जो ऐप डाउनलोड करते हैं वह ओरिजनल रूप से स्क्रीन मिररिंग ऐप के रूप में काम करती है जो हैकर्स को यूजर्स की सभी डिटेल्स दे देते हैं। BSNL ने यूजर्स को इस तरह के स्कैम्स के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है। कंपनी यूजर्स को एक मैसेज भेज रही है जिसमें लिखा है, "महत्वपूर्ण: धोखाधड़ी वाले संदेशों से सावधान रहें, जो आपको वेरिफिकेशन के लिए किसी नंबर पर कॉल करने के लिए / अपने केवाईसी / आधार डिटेल को अपडेट करने के लिए कोई भी ऐप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। बीएसएनएल कभी भी आपको ऐसी गतिविधियों के लिए कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है। कृपया ऐसे एसएमएस/कॉल से सतर्क रहें, क्योंकि इससे वित्तीय नुकसान हो सकता है: टीम बीएसएनएल” यूजर्स को ध्यान देना चाहिए कि अगर टेलिकॉम कंपनियां KYC डिटेल्स मांगती हैं तो वह आधिकारिक चैनल्स के जरिए ही मांगती हैं। यूजर्स को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या किसी भी नंबर पर कॉल न करें। इस तरह के मैसेज को इग्नोर करें। निजी टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio और Vi ने भी ग्राहकों को ऐसे KYC फ्रॉड से आगाह किया है। Airtel के सीईओ गोपाल विट्टल ने हाल ही में टेल्को के ग्राहकों को साइबर स्कैम्स से बचने की चेतावनी दी है। इसमें हैकर्स को पेमेंट करने के लिए यूजर्स से ओटीपी प्राप्त करना शामिल है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने ऐप्स के जरिए लीक होने वाले यूजर डाटा की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने ग्राहकों को एयरटेल के कर्मचारी होने का दिखावा करने वाले स्कैमर्स के बारे में चेतावनी दी थी और उन्हें Google Play Store से Airtel QuickSupport ऐप डाउनलोड करके अपना KYC पूरा करने के लिए कहा था। जब ग्राहक इस ऐप को इंस्टॉल करने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें TeamViewer QuickSupport ऐप पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है। इसके जरिए स्कैमर्स को डिवाइस और डिवाइस से जुड़े अकाउंट्स का रिमोटली एक्सेस लेने की अनुमति दे दी जाती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2XbdWyk
0 Comments