AirPods जैसे डिजाइन के साथ आए Redmi के सस्ते TWS Earbuds, मिलेगी 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ, देखें प्राइस

: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने ग्राहकों के लिए अपने लेटेस्ट रेडमी बड्स 3 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये लेटेस्ट बड्स AirPods की तरह सेमी-इन-ईयर डिजाइन के साथ उतारे गए हैं, बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बड्स 20 घंटे तक की तगड़ी बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। इसके अलावा कॉलिंग के दौरान नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी, टच कंट्रोल जैसे कई अन्य फीचर्स भी हैं, आइए आपको Redmi Buds 3 की कीमत व सभी खासियतें विस्तार से बताते हैं। बता दें कि ये लेटेस्ट को 12mm बड़े ड्राइवर्स के साथ उतारा गया है जो Qualcomm QC3040 SoC के साथ आएंगे। बड्स में Qualcomm's aptX अडैप्टिव ऑडियो डिकोडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो ब्लूटूथ के जरिए एचडी साउंड एक्सपीरियंस देगी। ये भी पढ़ें- Xiaomi का दावा है कि कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस के साथ पेयर होने पर Redmi Buds 3 बहुत ही कम 95ms लेटेंसी रेट ऑफर करेंगे। Redmi Buds 3 का हर ईयबरबड सिंगल चार्ज में 5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और चार्जिंग केस के साथ 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। दावा किया गया है कि बड्स क्विक चार्ज सपोर्ट करते हैं जिसकी मदद से केवल 10 मिनट चार्ज पर 1.5 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हर ईयरबड में दो माइक्रोफोन्स दिए गए हैं जो Qualcomm cVc टेक्नोलॉजी के साथ काम करते हैं ताकि वॉइस कॉलिंग के दौरान यूजर्स को नॉइस रिडक्शन एक्सपीरियंस मिले। ये भी पढ़ें- बड्स के जरिए ही यूजर म्यूजिक को पॉज या प्ले, ट्रैक चेंज करना और कॉल्स को आंसर करना आदि कर सकेंगे वो भी बस ईयरबड के पीछे टैप करके। हर बड का वजन 4.5 ग्राम है जो इन्हें लाइटवेट ऑप्शन बनाते हैं। Priceइन लेटेस्ट Redmi Buds की कीमत CNY 199 (लगभग 2,300 रुपये) तय की गई है लेकिन शुरुआती में Earbuds CNY 159 (लगभग 1,800 रुपये) की इंटरोडक्टरी कीमत के साथ बेचे जाएंगे। फिलहाल रेडमी बड्स 3 की ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3BQQ4iv

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट