दाम सुनकर ही उड़ जाएंगे होश! 85 इंच मिनी-LED 8K स्क्रीन वाले TCL X9 टीवी में पॉप-अप कैमरा, दाम 7 लाख रुपये से भी ज्यादा

नई दिल्ली चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज ने पिछले महीने बिल्ट-इन Google TV के साथ स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। कंपनी गूगल टीवी फीचर्स वाले स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में लगातार प्रॉडक्ट लॉन्च कर रही है और अब कंपनी ने फ्लैगशिप मिनी-एलईडी टीवी लॉन्च किया है। TCL X9 ना केवल बिल्ट-इन Google TV की वजह से खास है बल्कि इसकी डिजाइन भी स्पेशल है। X9 में गूगल टीवी के साथ 85 इंच बड़ी मिनी-एलईडी स्क्रीन दी गई है। इस टीवी को 9,999 डॉलर (करीब 7 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। 85 इंच डिस्प्ले टीसीएस एक्स9 टेलिविजन की सबसे अहम खासियत है। यह स्क्रीन 8K रेजॉलूशन सपॉर्ट करती है और इसमें मिनी-एलईडी बैकलाइट दी गई है। डिस्प्ले पैनल में कलर और बेहतर करने के लिए QLED टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें अलग-अलग रिफ्रेश रेट मिलते हैं और दो HDMI 2.1 पोर्ट व eARC सपॉर्ट दिए गए हैं। X9 टीवी में एक बेहद पतला फ्रेम है जिस पर डिस्प्ले पैनल को फिट किया गया है। फ्रेम में OD Zero टेक्नॉलजी है जो मिनी-एलईडी बैकलाइट और एलसीडी डिस्प्ले लेयर के फर्क को खत्म करती है। इस टीवी में डिस्प्ले के चारों तरफ बेहद पतले बेज़ल दिए गए हैं। स्लिम बिल्ड के चलते टीवी में अलग से एक 5.1.2 साउंडबार है जो Onkyo-ट्यून्ड ड्राइवर्स से लैस है। इस पैकेज में एक सबवूफर भी है। साउंडबार को टीवी स्टैंड के साथ ही इंटिग्रेट किया गया है। स्मार्ट टीवी में एक पॉप-अप कैमरा ह जिसे गूगल डुओ के जरिए विडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/38R0YIC

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट