दुनिया का सबसे सस्ता 5G iPhone! ऐपल की है जोरदार तैयारी, 2022 में आएगा अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन iPhone SE 3

नई दिल्ली हाल ही में खबर आई थी कि ऐपल 2022 में अपना अगला स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अब खबर है कि क्यूपर्टिनो की कंपनी ऐपल A14 बायोनिक चिपसेट के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी और इसकी डिजाइन भी जानी-पहचानी होगी। अब, एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि (iPhone SE 2022) सबसे सस्ता 5G iPhone होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन की कॉन्सेप्ट रेंडर्स भी ऑनलाइन देखी गई हैं। पॉप्यलुर ऐपल ऐनालिस्ट मिंग-शी कू के मुताबिक, iPhone SE एक 5G फोन होगा और अगले साल मिलने वाला यह सबसे सस्ता 5G होगा। खबरों के मुताबिक, मौजूदा ऐपल आईफोन 12 मिनी से भी कम दाम पर उपलब्ध होगा। कॉन्सेप्ट रेंडर्स को देखें तो iPhone SE 3 देखने में बिल्कुल आईफोन XR की तरह लगता है लेकिन इसके कैमरा मॉड्यूल में थोड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें रियर पर एक सिंगल कैमरा दिया गया है और लेंस के नीचे एक एलईडी फ्लैश भी है। गौर करने वाली बात है कि 3 को मल्टीपल कलर्स में लाया जा सकता है और कॉन्सेप्ट रेंडर्स से इस बारे में काफी जानकारी भी मिली है। फोन रेड, औरेंज, ग्रीन, यलो, ब्लू और पर्पल कलर वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात है कि फोन की दूसरी तस्वीरों में हैंडसेट के बायकलर शेड्स देखे जा सकते हैं जबकि डिवाइस में ड्यूल-टोन कलर स्कीम है। इनमें ऐपल की ब्रैंडिंग बीच में दिख रही है। रियर पैनल के आधे हिस्से पर डार्क शेड है जबकि आधे हिस्से पर लाइट शेड दिया गया है। स्मार्टफोन में एक नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसलिए यह बिल्कुल भी कथित iPhone 13 की स्क्रीन की तरह नहीं है। इसमें iPhone XR, iPhone 11 जैसी ही नॉच है और बटन भी सेम जगह पर देखे जा सकते हैं। iPhone SE 3 में ऐपल द्वारा नए फीचर्स दिए जाने की उम्मीद नहीं है, खासतौर पर डिजाइन के मामले में। उम्मीद है कि फोन में ऐपल ए14 बायोनिक चिपसेट मिलेगा। बता दें कि मौजूदा आईफोन 12 में भी यही डिजाइन दी गई है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3E8vj3W

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट