Launch Date in India: हैंडसेट निर्माता कंपनी Infinix भारतीय बाजार में जल्द ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स हॉट 11एस लॉन्च करने वाली है, कंपनी का ये लेटेस्ट फोन 17 सितंबर को उतारा जाएगा। आगामी फोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए इनफिनिक्स हॉट 10एस का अपग्रेड है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ खास फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। इनफिनिक्स इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात को कंफर्म किया गया है कि आगामी Infinix Phone में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ग्राहकों को MediaTek Helio G88 SoC मिलेगा। याद दिला दें कि इसी चिपसेट का इस्तेमाल हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 10 Prime में भी हुआ है। ये भी पढ़ें- इस Budget Smartphone के बारे में पता चला है कि 17 सितंबर को लॉन्च के बाद फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हाल ही में इस बात का भी पता चला था कि फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा और इस सेंसर के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला फोन होगा। ट्वीट में नजर आ रहे फोन के बैक पैनल को देखने से पता चलता है कि रियर पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, उम्मीद है कि फोन में अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो और डेप्थ कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के ठीक पास सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। ये भी पढ़ें- Hot 11S की बैटरी क्षमता के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि फोन में 6000 mAh बैटरी देखने को मिल सकती है, इसके अलावा फोन यूएसबी टाइप-सी के जरिए 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगी। ये भी पढ़ें- फोन के तीन कलर वेरिएंट, पर्पल, ग्रीन और पोलर ब्लैक उतारे जा सकते हैं। इसके अलावा डीटीएस के साथ डुअल स्पीकर सेटअप मिल सकता है। बता दें कि स्क्रीन साइज, सेल्फी कैमरा, रैम व स्टोरेज डीटेल्स से पर्दा उठना अब भी बाकी है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3jP2ykI
0 Comments