यूजर्स की बल्ले बल्ले! Samsung कम कीमत में लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल फोन, जानें अन्य डिटेल्स

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung 11 अगस्त को अपना Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस दौरान कंपनी Galaxy Watch 4 और Watch 4 Classic स्मार्टवॉचेज समेत Buds 2 को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Flip 3 को भी इस दौरान लॉन्च कर सकती है। खबरों के अनुसार, Samsung के पास यूजर्स के लिए एक सरप्राइज है। कंपनी यूजर्स को किफायती फोल्डेबल फोन का तोहफा दे सकती है। इसे Galaxy Z Flip Lite के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Samsung की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कोरिया हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung अभी भी एक किफायती फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है जिसे Galaxy Z Flip Lite कहा जाता है और संभावना है कि Samsung अपने Unpacked इवेंट के दौरान इस फोन को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, Samsung इस वेरिएंट को किफायती वर्जन कह सकता है लेकिन इसकी कीमत इतनी भी कम होने की उम्मीद नहीं है। भारत में इसे 1000 डॉलर यानी करीब 74,000 या 75,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, अगर कंपनी भारत में 80,000 रुपये से कम में फोल्डेबल फोन बेचती है तो यह काफी आश्चर्यजनक होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung अपने अपकमिंग इवेंट में नया एंड्रॉइड टैबलेट लॉन्च नहीं करेगी। क्योंकि हाल ही में कंपनी Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite को लॉन्च किया है। Galaxy Tab S7 FE दो मॉडल्स में आता है। पहला 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ। वहीं, दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ। इसकी कीमत क्रमश: 46,999 रुपये और 50,999 रुपये है। इसे मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर, मिस्टिक ग्रीन और मिस्टिक पिंक कलर में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Galaxy Tab S7 FE की बात करें तो इसे ग्रे और सिल्वर कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और वाई-फाई- LTE वर्जन के लिए इसकी कीमत 14,999 रुपये है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3hwl2UA

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट