नई दिल्ली। आज भारतीय मार्केट में दक्षिण कोरिया की कंपनी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy F22 है। Samsung Galaxy F22 को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं। यूजर्स के बीच भी इस फोन का इंतजार काफी समय है और यूजर्स के इंतजार की घड़ी खत्म हो रही है। बता दें कि इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फोन को एक्सक्लूसिवली इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart से फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस होगा। तो चलिए जानते हैं इस फोन के बाकी के फीचर्स और संभावित कीमत। Samsung Galaxy F22 के संभावित फीचर्स: Flipkart वेबसाइट पर की गई लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy F22 में 6.4 इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है। इसमें इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस होगा। साथ ही 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन एक ही वेरिएंट में पेश किया जाएगा या दो से तीन वेरिएंट में इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करेगा। साथ ही OneUI पर आधारित होगा। फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। Samsung Galaxy F22 की संभावित कीमत: इस फोन को 15,000 रुपये से कम में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय मार्केट में इसकी टक्कर Realme 8 5G, Redmi Note 10 Pro और Samsung Galaxy M32 से हो सकती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2TE2utN
0 Comments