नई दिल्ली Realme के नए सब-ब्रैंड Dizo ने अपने पहले दो नए प्रॉडक्ट Dizom GoPods D और Dizo Wireless कुछ दिन पहले पेश किए थे। ब्रैंड के तहत कंपनी AIoT प्रॉडक्ट्स को किफायती दाम पर लॉन्च करेगी। लेकिन अब ब्रैंड ने देश में दो नए फीचर फोन्स चुपचाप लॉन्च कर दिए हैं। और दो नए फीचर फोन हैं। इन दोनों की कीमत 2000 रुपये से कम है। आइये जानते हैं इन दोनों फीचर फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ। Dizo Star 300 और Star 500: कीमत व उपलब्धता रियलमी की कीमत भारत में 1,299 रुपये है जबकि को 1,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन्स को जल्द फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इन दोनों फीचर फोन्स को जल्द ऑफलाइन मार्केट में भी रिटेल बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Dizo Star 300 and Star 500: स्पेसिफिकेशन्स डिज़ो स्टार 300 में 1.77 इंच डिस्प्ले है। फोन में 2,550mAh बैटरी है जिसे लेकर लंबी बैटरी मिलने का दावा किया गया है। स्टोरेज के लिए डिज़ो स्टार 300 में 32MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में कुल 8 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, बंगाली, गुजराती, तेलगू, पंजाबी और कन्नड़ का सपॉर्ट मिलता है। तस्वीरें क्लिक करने के लिए फोन में रियर पर एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल कैमरा है। डिज़ो स्टार 300 स्काई ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन में रियर पर बड़ी सी डिज़ो ब्रैंडिंग देखी जा सकती है। डिज़ो स्टार 500 में 2.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले है। इसमें 1900mAh बैटरी दी गई है। डिज़ो स्टार 500 में ब्लूटूथ, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेटर, साउंड रिकॉर्डर और फाइल मैनेजर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, गुजराती और तेलगू समेत 5 भाषाओं का सपॉर्ट मिलता है। फोन में रियर पर एलईडी फ्लैश के साथ 0.3MP VGA रियर कैमरा दिया गया है। तस्वीरें स्टोर करने के लिए इस फोन में 32MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में सबसे ऊपर एक स्ट्रिप टॉर्च मौजूद है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3qQfAR0
0 Comments