नई दिल्ली। में जल्द ही एक ऐसा फीचर लॉन्च किया जा सकता है जो आपको ट्रैक करने में मदद करेगा। Google Maps की टाइमलाइन में Insights टैब पेश किया गया। इस फीचर के जरिए आपकी यात्रा के तरीकों को महीने-दर-महीने के आधार पर ट्रैक किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि आप पहले से बेहतर तरीके से खुद की एक्टिविटीज को इस फीचर के जरिए ट्रैक कर पाएंगे। इस सर्विस को रोलआउट कर दिया गया है। इसे धीरे-धीरे हर यूजर के पास रोलआउट किया जाएगा। अगर आपके पास यह फीचर अभी तक नहीं आया है तो आपको कुछ इंतजार करना होगा। Insights के साथ, Google ने बार ग्राफ जोड़े हैं जिनकी मदद से यूजर्स अपनी एक्टीविजी की तुलना कर सकते हैं। मैप में किए गए लेटेस्ट एडिशन आपको यह बताएंगे कि यूजर ने एक महीने के दौरान यात्रा के अन्य साधनों की तुलना में चलने में कतिना समय बिताया है। इसमें पर्सनलाइज्ड स्टैटिस्टिक्स भी दिया गया होगा। Insights फीचर आप जिन जगहों पर जाते हैं जैसे रेस्त्रां, बार, दुकान आदि, के बारे में Google की नॉलेज का इस्तेमाल कर आपको यह भी बताएगा कि कौन-सा दिन महीने में सबसे व्यस्त था। इसके अलावा यह अब से आपके मूवमेंट को और अधिक विस्तार से ट्रैक करेगा। एंड्रॉइड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google ने जर्मनी और यूके में Insights फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है। यह फीचर जल्द ही दुनिया के अन्य हिस्सों में उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह फीचर भारत में कब तक आएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। Google ने UI में कुछ बदलाव भी किए हैं। इसमें स्क्रीन पर ज्यादा जानकारी को फिट करने के लिए एंट्रीज के बीच से सफेद स्पेस को कम कर दिया गया है। साथ ही टाइमलाइन में बदलाव करने के लिए फ्लोटिंग बटन में बदलाव किए गए हैं। इसमें एक नया Trips टैब भी जोड़ा गया है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2Uuu8t6
0 Comments