OnePlus Nord CE 5G समेत अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे धांसू फीचर्स वाले ये नए स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Smartphones in India: आपका भी प्लान अगर नए स्मार्टफोन को खरीदने का है तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि अगले हफ्ते भारत में कई हैंडसेट निर्माता कंपनियां अपने नए हैंडसेट लेकर आ रही हैं। बता दें कि अगले सप्ताह भारतीय बाजार में Infinix, OnePlus के अलावा iQoo और Poco ब्रांड अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को उतारेंगे। हम आज आपको अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले मोबाइल्स के बारे में बताएंगे। इनफिनिक्स भारत में अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए अगले सप्ताह 7 जून को अपनी नई इनफिनिक्स नोट 10 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। याद करा दें कि पिछले माह Infinix ने अपनी इस लेटेस्ट सीरीज से पर्दा उठाया था। इस सीरीज के अंतर्गत Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro को उतारा जा सकता है। दोनों ही हैंडसेट में कई स्पेसिफिकेशन एक समान हैं। आईक्यू इंडिया भी ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है, भारत में अगले हफ्ते 8 जून को कंपनी iQoo Z3 5G Smartphone को लॉन्च करेगी। याद करा दें कि iQoo Z3 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में इस साल मार्च में उतारा गया था और इस फोन के भारतीय वेरिएंट में अधिकांश स्पेसिफिकेशन समान होने की उम्मीद है। हैंडसेट निर्माता कंपनी OnePlus अपने सबसे किफायती स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड के अपग्रेड वर्जन OnePlus Nord CE 5G Mobile को अगले सप्ताह 10 जून को भारत में लॉन्च करने वाली है। गौर करने वाली बात यहां पर यह है कि फोन के नाम में CE का मतलब है कोर एडिशन। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 चिपसेट के साथ उतारे जाने का अनुमान है। वनप्लस और आईक्यू के अलावा हैंडसेट निर्माता कंपनी पोको भी ग्राहकों के लिए एक शानदार स्मार्टफोन लेकर आ रही है। अगले हफ्ते 8 जून को भारत में कंपनी अपने Poco M3 Pro स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी, आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि आगामी स्मार्टफोन लॉन्च के बाद बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। याद दिला दें कि, पोको एम3 प्रो मिड-रेंज स्मार्टफोन को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3v2fI0g

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट