30% तक की भारी छूट के साथ सस्ते में खरीदें Poco स्मार्टफोन्स, कहीं हाथ से ना निकल जाए ये शानदार डील्स

Poco Days Sale: यदि आप भी पोको ब्रांड का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अभी आप लोगों के पास पोको मोबाइल फोन को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर पोको डेज सेल चल रही है, पांच दिनों तक चलने वाली यह 8 जून तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphone) से लेकर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिलेगी। आइए जानते हैं शानदार डील्स के बारे में... 6000 mAh बैटरी, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा, 6.53 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस इस बजट स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 19 प्रतिशत की छूट के बाद 10,499 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। Flipkart पर चल रही पोको डेज सेल में लगे बैनर पर लिखा है कि आपको किलर प्राइस में इस फोन के साथ फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिलेगा। 64MP+13MP+2MP+2MP कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आने वाले इस दमदार स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट, 6000 एमएएच बैटरी, 6.67 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। Poco X3 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को 27 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 14,499 रुपये (एमआरपी 19,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन पर 30 प्रतिशत की बंपर छूट दी जा रही है, इस मोबाइल फोन की अहम खासियतों की बात करें तो 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस यह फोन 5000 mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ आता है। Poco M2 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 30 प्रतिशत की छूट के बाद 13,999 रुपये (एमआरपी 19,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट, 48MP+8MP+2MP+2MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस फोन में 5160 एमएएच की बैटरी जान फूंकने का काम करती है। Poco X3 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20 प्रतिशत की छूट के बाद 18,999 रुपये (एमआरपी 23,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। आपका भी अगर बजट 10 हजार रुपये से कम है तो कोई बात नहीं, आप भी पोको ब्रांड का एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। पोको एम2 रीलोडेड की अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5000 एमएएच की बैटरी, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। इस बजट स्मार्टफोन पर भी 20 प्रतिशत की छूट मिल रही है, Poco M2 Reloaded के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को छूट के बाद ग्राहक 9,499 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। अब बात करते हैं 8 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाले बजट स्मार्टफोन पोको सी3 के बारे में, यदि आपका भी प्लान इस मोबाइल फोन को खरीदने का है तो यह हैंडसेट 25 प्रतिशत के डिस्काउंट के बाद 7,499 रुपये में आपको मिल जाएगा। यह दाम फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। खूबियों की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5000 एमएएच की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है, मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3uTFlQv

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट