नई दिल्ली। ने अपने नए कोबल () को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। एक गेम मोड और ग्लो-इन-द-डार्क डोरी वाला यह स्पीकर बड़ी बैटरी से लैस है। इस ब्लूटूथ स्पीकर में 1500mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 9 घंटे तक का प्लेटाइम देती है। इसे Realme Link ऐप के जरिए चलाया जा सकता है। यूजर अपनी पसंद के हिसाब से सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है ये ब्लूटूथ स्पीकर अन्य देशों में भी लॉन्च किए जाएंगे या नहीं। यहां हम आपको इस ब्लूटूथ स्पीकर के फीचर्स और स्पेशिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं। स्पेशिफिकेशन: स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो में एक चमकदार छोटी डोरी दी गई है। अगर आपने इसे खोज दिया है तो इस ग्लो इन द डार्क फीचर के जरिए आप इसे अंधेरे में भी आसानी से खोज सकते हैं। इस स्पीकर में दमदार बेस के लिए पेसिव बेस रेडिएटर के साथ डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इस ब्लूटूथ स्पीकर में 5W साउंड आउटपुट दिया गया है। Realme के इस ब्लूटूथ स्पीकर में स्टीरियो इक्विपमेंट फीचर समेत तीन इक्वलाइजर प्रीसेट बेस, ब्राइट और डायनामिक दिए गए हैं। इस स्पीकर में एक गेम मोड भी दिया गया है, जिससे 88ms तक लो लेटेंसी की पेशकश की जाती है। यह ब्लूटूथ स्पीकर IPX5 रेटिंग जो पानी की छीटों से बचाती है तो आप इसे आउटडोर में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हां लेकिन इस स्पीकर को पानी में डुबाकर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Realme Cobble ब्लूटूथ स्पीकर में ब्लूटूथ v5.0 दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 1500mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 9 घंटे तक चल सकती है। कंपनी दावा करती है कि यह ब्लूटूथ स्पीकर महज 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। इस ब्लूटूथ स्पीकर को Realme Link के जरिए चलाया जा सकता है, इसे सेटिंग्स को निजीकृत किया जा सकता है और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है। फिलहाल Realme Link ऐप एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप एक iOS यूजर हैं और आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। कीमत और कलर ऑप्शन: कीमत की बात की जाए तो Realme Cobble Bluetooth Speaker की कीमत 99 MYR है यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 1,800 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह ब्लूटूथ स्पीकर मेटल ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3teeGgE
0 Comments