नई दिल्ली। आजकल लोग घर से काम कर रहे हैं जिससे इंटरनेट का इस्तेमाल भी काफी बढ़ गया है। इसके लिए कंपनियों ने कई ऐसे प्लान्स पेश किए हैं जो कुछ ग्राहकों को ज्यादा डाटा उपलब्ध कराते हैं। लेकिन इनकी वैधता कम होती है। वहीं, ज्यादा डाटा के साथ अगर ज्यादा वैधता आती है तो ऐसे प्लान्स की कीमत भी ज्यादा होती है जिन्हें हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है। ऐसे में कई लोग इस तरह के रिचार्ज भी तलाशते हैं जिनकी वैधता ज्यादा हो भले ही उनमें डाटा कम हो। क्योंकि आज भी ऐसे बहुत लोग मौजूद हैं जिन्हें कॉलिंग की जरुरत ज्यादा होती है और डाटा का इस्तेमाल वे कम करते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए आज हम आपके लिए एक ऐसे प्रीपेड प्लान की जानकारी लाए हैं जिसकी कीमत भी कम है और वो ज्यादा वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। इसमें सीमित डाटा भी दिया गया है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। का 329 रुपये का प्लान: यह प्लान किफायती कीमत में आता है। इस प्लान की कीमत 329 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैधता दी जाती है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद यूजर को तीन महीने तक कोई रिचार्ज कराने की जरुरत नहीं है। यह रिचार्ज उन लोगों के लिए एक परफेक्ट विकल्प है जो कॉलिंग को डाटा से ज्यादा तवज्जो देते हैं। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके अलावा 1000 SMS भी दिए जा रहे हैं। इन्हें पूरी वैधता के अनुसार कभी-भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 6 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। अगर आप इस प्लान को ऐप से रिचार्ज कर रहे हैं तो यह आपको Others सेक्शन के तहत मिलेगा। इसी कीमत के आस-पास Vi और Airtel भी 379 रुपये का प्लान उपलब्ध करा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बेनिफिट्स। Vi का 379 रुपये का प्लान: इस प्लान के बेनिफिट्स Reliance Jio के 329 रुपये के प्लान के जैसे ही हैं। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके अलावा 1000 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 6 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। इन्हें पूरी वैधता के अनुसार कभी-भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही Vi Movies & TV Basic ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। Airtel का 379 रुपये का प्लान: इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके अलावा 900 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 6 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। इन्हें पूरी वैधता के अनुसार कभी-भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही Airtel Xstream Premium ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। वहीं, Prime Video का Mobile Edition का फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून, विंक म्यूजिक, अपोलो ऐप का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। इसके अलावा अगर यूजर्स Jio का 329 रुपये का प्लान कीमत के चलते नहीं लेना चाहते हैं और उन्हें कम कीमत वाला कोई प्लान चाहिए तो 129 रुपये का प्लान भी है जिसे वो रिचार्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बेनिफिट्स: Jio का 129 रुपये का प्लान: इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही 300 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इंटरनेट के लिए यूजर्स को पूरी वैधता के लिए 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/33fryIH
0 Comments