ASUS ZenFone 8 Pro के भारत में जल्द लॉन्च होने के मिले संकेत, मिलेगा 120Hz रिफ्रेश रेट

नई दिल्ली। ASUS Pro भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ASUS फोन के मॉडल नंबर ASUS_I007D के साथ BIS सर्टिफिकेशन हुआ है, जिससे पता चलता है कि यह फोन भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि इस फोन का मार्केट में नाम क्या होगा। मगर कुछ अफवाहों से पता चल रहा है कि यह हो सकता है। यह पहले से ही साफ है कि ZenFone 8 सीरीज ग्लोबली 12 मई को लॉन्च की जाएगी। रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस सीरीज में तीन मॉडल , ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro हो सकते हैं। अगर ZenFone 8 Pro के स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं अगर रिपोर्ट्स और लीक की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 120Hz OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। स्पेशिफिकेशन: रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो ASUS ZenFone 8 Pro फिलहाल एक रहस्या बना हुआ है। वहीं ZenFone 8 Mini के स्पशिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.92 इंच की OLED FHD+ डस्प्ले दी जा सकीत है, जिसकी 120Hz रिफ्रेश रेट होगी। इस डिस्प्ले में सेल्फी स्नेपर के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस इस फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 64MP Sony IMX686 प्राइमेरी सेंसर होगा और दूसरा Sony IMX663 सेकेंडरी कैमरा लैंस होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Qualcomm Snapdragon 888 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 4000mAh की बैटरी जाएगी, जिसे 30W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलेगा। वहीं इसमें IP68 रेटिंग दी जाएगी जो कि इसे पानी और धूल से प्रतिरोधी बनाती है। ऑपरेटिंग सिसट्म की बात करें तो यह Android 11 बेस्ड Zen UI custom स्किन पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के मामले में इस फोन में 5G, 4G LTE, वाई फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और USB टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro की बात की जाए तो फिलहाल इनकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ अफवाहों के अनुसार इन दोनों स्मार्टफोन में OLED display के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो Snapdragon 888 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। 5G कनेक्टिविटी के साथ मल्टीपल कैमरा दिया जाएगा। इन फोन में पंच होल डिजाइन के साथ सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3tl9Gab

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट