Samsung Galaxy S10 Lite को मिला लेटेस्ट सिक्यॉरिटी अपडेट, जानें डीटेल

नई दिल्ली Samsung ने अपनी गैलेक्सी S10 सीरीज के पॉप्युलर स्मार्टफोन Galaxy S10 Lite के लिए अप्रैल 2021 ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच रोलआउट कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने इसी फोन के लिए ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड One UI 3.1 अपडेट रिलीज किया था। कंपनी अप्रैल 2021 ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच को अभी स्पेन के अलावा कुछ और यूरोपीय देशों में ऑफर कर रही है। भारत में इस अपडेट के जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है। गैलेक्सी S20 लाइट के लिए रोलआउट हुए इस अपडेट का वर्जन नंबर G770FXXS4EUC1 है। डिवाइसेज तक यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) पहुंचाया जा रहा है। यूजर फोन की सेटिंग्स में दिए गए सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर भी इस अपडेट को चेक कर सकते हैं। गैलेक्सी S10 लाइट के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले HDR10+ सपॉर्ट और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन प्रिज्म वाइट, प्रिज्म ब्लू और प्रिज्म ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। 8जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिया गया है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन के बैक में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो-शूटर मिलेगा। सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3cSftPw

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट