Samsung ने गैलेक्सी F41 के लिए रोलआउट किया शानदार अपडेट, जानें क्या है खास

नई दिल्ली सैमसंग ने गैलेक्सी F सीरीज के धांसू स्मार्टफोन Galaxy F41 के लिए ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड One UI 3.1 अपडेट रोलआउट कर दिया है। नए अपडेट में कंपनी ने फोन के कैमरा में सुधार करने के साथ डिवाइस की ओवरऑल परफॉर्मेंस को भी बेहतर किया है। इस अपडेट के साथ कंपनी मार्च 2021 का सिक्यॉरिटी पैच भी ऑफर कर रही है। गैलेक्सी F41 के लिए आए इस अपडेट का साइज 1जीबी है और इसका फर्मवेयर वर्जन नंबर F415FXXU1BUC8 है। कंपनी इस अपडेट को अभी केवल भारत में रोलआउट कर रही है। डिवाइस पर अपडेट पहुंचते ही यूजर्स को इसका नोटिफिकेशन मिल जाता है। इसके अलावा यूजर चाहें तो फोन की सेटिंग्स में दिए गए सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर इसे मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। गैलेक्सी F41 के फीचर और स्पेसिफिकेशन फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 6जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 9611 SoC दिया गया है। फोन की मेमरी को यूजर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ फटॉग्रफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल और एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी लगी है, जो फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3rRFFhh

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट