Redmi Note 10 स्मार्टफोन खरीदने का एक और मौका, दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

नई दिल्ली स्मार्टफोन को अगर आप पिछली सेल में खरीदने से चूक गए थे, तो आज आप इसे खरीद सकते हैं। फोन की सेल दोपहर 12 बजे से ऐमजॉन इंडिया और mi.com पर शुरू होगी। फोन के 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये और 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। आज की सेल में जियो यूजर्स को mi.com से रेडमी नोट 10 खरीदने पर 10 हजार रुपये तक का फायदा होगा। इस जियो बेनिफिट्स के लिए यूजर्स को 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कराना होगा। यह फोन अक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट वाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। रेडमी नोट 10 के स्पेसिफिकेशन्स 6जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 678 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्क्रीन की बात करें को यह फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन वाले 6.43 इंच के फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फटॉग्रफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल शूटर, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए आपको 13 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा मिलेगा। 5000mAh की बैटरी से लैस है। बैटरी जल्दी चार्ज हो जाए इसके लिए इसमें 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3rTzSYG

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट