नई दिल्ली पोको के लेटेस्ट स्मार्टफोन Poco X3 Pro की आज पहली सेल है। 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। पहली सेल में कंपनी इस फोन को कई आकर्षक ऑफर के साथ खरीदने का मौका देने वाली है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर यूजर्स को 1 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, तो आपको 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर 16,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। पोको X3 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स ड्यूल नैनो सिम सपॉर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूश के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ डॉट डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz के डाइनैमिक रिफ्रेश रेट और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। 8जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 SoC दिया गया है। फटॉग्रफी के लिए पोको X3 प्रो के बैक पैनल पर आपको एलईडी फ्लैश के साथ चार कैमरे देखने को मिलेंगे। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल शूटर, एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,160mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3uon2TH
0 Comments