Mi Fan Festival 2021: क्या आप अपने लिए नया फोन या अन्य डिवाइस खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लि एक अहम जानकारी लाए हैं। दरअसल, चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने प्लेटफॉर्म पर का आयोजन करने जा रही है। यह सेल 8 अप्रैल से शुरू 13 अप्रैल तक चलेगी। अगर आप अपने लिए कम कीमत में मोबाइल फोन, लैपटॉप या स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं तो बेहद शानदार मौका हो सकता है। Mi Fan Festival 2021 सेल के तहत यूजर्स को मात्र एक रुपये में भी महंगे प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिल सकता है। इसके लिए कंपनी ने एक माइक्रो पेज को भी पेश किया है। जानें Mi Fan Festival 2021 सेल के बारे में: Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह सेल 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। 6 दिवसीय इस सेल के तहत कंपनी के तमाम प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। कंपनी अपने मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को सेल में उपलब्ध करा रही है। तो आइए जानते हैं कैसे मिलेगा 1 रुपये में प्रोडक्ट। 1 रुपये में मिलेगा प्रोडक्ट: सेल के दौरान हर दिन शाम 4 बजे फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा। इसमें यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव डील्स दी जाएंगी। इसके अलावा यूजर्स को शाम 8 बजे से लेकर 12 बजे तक पिक एंड चूज सेल उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान कंपनी के कई प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी। Crazy Deals भी होंगी उपलब्ध: इसी तरह हर दिन सुबह 10 बजे यूजर्स को पहले कभी न दिया गया हो ऐसे डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेल के लिए कंपनी के पेज पर लिखा है कि सुबह का ब्रेकफास्ट करने के बाद फौरन बैठ जाएं और इस सेल के लिए अलर्ट हो जाएं। इसके अलावा सेल में Bonanza Deals भी दी जाएंगी। इसके तहत Mi Beard ट्रिमर, रेडमी 20000mAh का पावर बैंक, Mi स्मार्ट बैंड 4, रेडमी इयरबड 2c को भी किफायती कीमत में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इन्हें कितने में खरीदा जा सकेगा इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। सिर्फ यही नहीं, Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 हॉरिजन को भी बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Mi Screen Protect को 499 रुपये की शुरुआती कीमत में लिया जा सकेगा। इस प्लान के साथ यूजर्स अपनी डिवाइस को एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज से सुरक्षित रख पाएंगे। वहीं, Mi Extended Warranty के तहत Mi Tv और Mi Notebook की वारंटी एक साल अतिरिक्त बढ़ जाएगी। इसकी कीमत 399 रुपये है। मिलेंगे कई कार्ड ऑफर्स: सेल में HDFC Bank कार्ड होल्डर्स को Mi 10i और Mi10T सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ ऑफर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, ICICI Bank कार्ड होल्डर्स को Redmi 10 सीरीज के फोन्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा। Axis Bank कार्ड होल्डर्स को कई प्रोडक्ट्स पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3dGG1SG
0 Comments