iPhone 12 और iPhone 12 Mini Purple Colour वेरिएंट की सेल शुरू, AirTag भी बिक्री के लिए उपलब्ध

नई दिल्ली। iPhone 12 और iPhone 12 mini पर्पल कलर वेरिएंट और AirTag भारत और अन्य बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। ने पिछले हफ्ते अपने स्प्रिंग लोडेड इवेंट में iPhone 12 सीरीज के नए कलर वेरिएंट के साथ-साथ AirTag भी लॉन्च किया था। कंपनी ने आज से iPad Pro (2021), iMac (2021) और नए Apple TV 4K के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू करने की तैयारी में है। ये तीनों डिवाइसेज एक वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किए गए थे। आइए जानते हैं इन डिवाइसेज के बारे में.... iPhone 12, iPhone 12 mini पर्पल कलर वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता
  • iPhone 12 और iPhone 12 mini के पर्पल वेरिएंट अपने रेग्यूलर वेरिएंट की तरह ही हैं। इसका मतलब iPhone 12 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। इसके साथ ही 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,900 रुपये है।
  • वहीं, iPhone 12 mini के पर्पल कलर वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है। यह 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये है। इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है।
  • Apple अपने ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से पर्पल iPhone 12 और iPhone 12 Mini बेच रहा है। हालांकि, ग्राहक इसे अपने नजदीकी Apple स्टोर से भी खरीद सकते हैं।
iPhone 12 के मेन फीचर्सइसमें 6.10 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1170x2532 है। इसका फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल का है। फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। साथ ही यह फोन iOS 14 पर काम करता है। यह फोन Apple A14 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में फेस अनलॉक और 3D फेस रिकग्नीशन फीचर दिया गया है। iPhone 12 mini के मेन फीचर्सइसमें 5.40 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल का है। फोन में 4 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। साथ ही यह फोन iOS 14 पर काम करता है। यह फोन Apple A14 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में फेस अनलॉक और 3D फेस रिकग्नीशन फीचर दिया गया है। AirTag की कीमत और उपलब्धता AirTag के सिंगल यूनिट की कीमत 3,190 रुपये है। वहीं, इसके 4 यनिट पैक की कीमत 10,900 रुपये है। ऑथराइज्ड स्टोर और अन्य ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा। iPad Pro (2021), iMac (2021) और Apple TV 4K (2021) के प्री-ऑर्डरApple अपने iPad Pro (2021), iMac (2021) और Apple TV 4K (2021) को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा रही है। इसके प्री-ऑर्डर आज से शुरू किए जाएंगे। इसे Apple के आधिकारिक ऑफलाइन रिटेलर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। यह कब तक बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3t7NSOS

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट