Infinix भारत में लॉन्च करेगी 5G स्मार्टफोन्स, बड़ी स्क्रीन साइज़ में स्मार्ट टीवी भी करेंगे एंट्री

नई दिल्ली को भारत में बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। कंपनी देश में एंट्री-लेवल और बजट स्मार्टफोन्स के अलावा 5G डिवाइसेज लाने पर भी विचार कर रही है। Gizbot के साथ बातचीत में के CEO अनीश कपूर ने खुलासा किया कि भारत में जून के बाद दो 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे। अनीश का कहना है कि इनफिनिक्स जून के बाद देश में दो 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध कराएगी। इससे संकेत मिलते हैं कि नए फोन्स को 2021 की दूसरी छमाही की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इन डिवाइसेज में मीडियाटेक चिपसेट दिया जाएगा। इनफिनिक्स काफी लंबे समय से ताइवानी दिग्ग्ज ट्रांजिशन होल्डिंग्स के साथ पार्टनरशिप में है। कंपनी ने गेमिंग फोकस्ड इनफिनिक्स ज़ीरो 8 और 8i लॉन्च किए हैं। इसके अलावा हाल ही मं बजट हैंडसेट स्मार्ट 5 भी हाल ही में पेश किया गया है। हालांकि, अभी कंपनी ने ना ही फोन्स के नाम और ना ही इनमें दिए जाने वाले चिपसेट की पुष्टि की है। लेकिन इन स्मार्टफोन्स में डाइमेंसिटी 800U चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी के सीईओ अनीश ने कहा कि इन डिवाइसेज को 15 हजार रुपये से ज्यादा के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। और डाइमेंसिटी 800U 5G चिपसेट इसी प्राइस कैटिगिरी वाले फोन्स में दिया जा रहा है। इसके अलावा इनफिनिक्स द्वारा Note और Hot सीरीज में भी 4-5 डिवाइसेज लॉन्च की जा सकती हैं। कंपनी 40 और 55 इंच स्क्रीन साइज़ में स्मार्ट टीवी भी लाने की योजना बना रही है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी भारत में 19 अप्रैल को इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले लॉन्च करने की योजना बना रही है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3fHecfT

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट