Infinix Hot 10i जल्द हो सकता है लॉन्च, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट

नई दिल्ली एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। हॉट 10आई स्मार्टफोन को इससे पहले इंडोनेशिया की टेलिकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था जिससे फोन को जल्द एशियाई मार्केट में आने के संकेत मिले थे। अब गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग और गूगल सपॉर्टेड डिवाइसेज लिस्ट पर इस फोन को देखा गया है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चला है। गूगल प्ले कंसोल पर को मॉडल नंबर Infinix-X658B के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में स्क्रीन पर सबसे ऊपर बीच में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। इसके अलावा लिस्टिंग से पता चला है कि इनफिनिक्स के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनफिनिक्स हॉट 10i में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन वाली डिस्प्ले होगी। स्क्रीन की डेनसिटी 320 पीपीआई होगी। बात करें सॉफ्टवेयर की तो इनफिनिक्स हॉट 10i स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 11 ओएस पर चलेगा। इनफिनिक्स हॉट 10i के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया जा रहा है, जिसे उम्मीद है कि फोन के बारे में जल्द और जानकारी सामने आएगी। उम्मीद है कि फोन के बारे में जल्द कंपनी भी जानकारी शेयर करेगी।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2PHncqw

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट