ने भारत में ग्राहकों के लिए (16 वॉट) और को लॉन्च कर दिया है। मी वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन की बात करें तो यह एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन (ANC) फीचर के साथ आते हैं तो वहीं दूसरी तरफ वायरलेस स्पीकर में दो-ड्राइवर सेटअप है जो 16 वॉट आउटपुट देते हैं और इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 रेटिंग प्राप्त है। शाओमी के ये नए प्रोडक्ट ब्रांड के अंतर्गत उतारे गए हैं और प्रीमियम फीचर्स और डिजाइन के साथ लॉन्च हुए हैं। आइए आपको अब इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं। कीमत Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) और Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro की भारत में कीमत की बात करें तो इनकी कीमत क्रमश: 2,499 रुपये और 1,799 रुपये है। बता दें कि ये ब्लूटूथ ईयरफोन्स सबसे किफायती वायरलेट हेडसेट हैं जो ANC फीचर से लैस हैं। वहीं, ब्लूटूथ स्पीकर की बात करें तो यह प्रीमियम फीचर्स के साथ तेज आवाज देने का वादा करता है। दोनों ही डिवाइस Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro Specificationsमी नेकबैंड ब्लूटूथ इयरफ़ोन प्रो वर्जन में 2019 में 1,599 रुपये की कीमत में लॉन्च हुए मी नेकबैंड ब्लूटूथ इयरफ़ोन की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। सिर्फ 200 रुपये की अधिक कीमत में शाओमी ने इनमें ANC सपोर्ट दिया है और साथ ही हेडसेट में कुछ इंप्रूवमेंट भी किए हैं जैसे कि एन्हांस्ड ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 रेटिंग। चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है और ऐसा दावा किया गया है कि लेटेस्ट ईयरफोन्स सिंगल चार्ज पर 20 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं। ईयरफोन्स 10mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं, इसके अलावा प्लेबैक, वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए ईयरफोन्स में बटन दिए गए हैं। Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) Specificationsजैसा कि नाम से संकेत मिलता है कि यह 16 वॉट आउटपुट दो 8 वॉट के फुल-रेंज ड्राइवर्स के जरिए देते हैं। स्पीकर भी वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 रेटिंग के साथ आता है, इसके अलावा इस डिवाइस में ग्राहकों को स्टीरियो पैयरिंग मोड भी मिलेगा। इस ब्लूटूथ स्पीकर में डुअल equaliser मोड्स भी आपको मिल जाएंगे।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3kaWWji
0 Comments