के इंस्टेंट मैसेजिंग एप को पछाड़ जनवरी 2021 में क्लाउड-बेस्ड मैसेजिंग एप सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला नॉन-गेमिंग एप बन गया है। सेंसर टावर के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, टेलीग्राम एप को जनवरी 2021 में भारत में 24 प्रतिशत डाउनलोडिंग मिली है। दुनियाभर में Telegram App को जनवरी में 6.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया और यदि परसेंटेज को देखा जाए तो इसमें 1.5 करोड़ डाउनलोडिंग भारत में हासिल हुई यानी इतने नए टेलीग्राम यूजर्स जुड़े हैं। 2020 जनवरी की तुलना में 3.8 गुना अधिक डाउनलोड किया गया है। जनवरी माह में टेलीग्राम के बाद दूसरे नंबर पर और फिर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप्स में तीसरे पायदान पर सिग्नल () और चौथे नंबर पर फेसबुक (Facebook) ने अपनी जगह बनाई है। व्हाट्सएप की रैकिंग गिर गई है और अब यह पांचवे पायदान पर है, याद करा दें कि WhatsApp पहले तीसरे नंबर पर था। सेंसर टावर के लेटेस्ट ब्लॉग के अनुसार, टेलीग्राम एप को भारत के बाद इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। कुल डाउनलोड में से यह एप इंडोनेशिया में 10 प्रतिशत डाउनलोड हुआ है। दुनियाभर में टिकटॉक 62 मिलियन बार डाउनलोड हुआ है और इसमें से 17 प्रतिशत बार चीन और 10 प्रतिशत बार यूएस में डाउनलोड हुआ है। भारत में पिछले साल सरकार ने इस एप को बैनल कर दिया था। याद दिला दें कि सेंसर टावर के अनुसार, दिसंबर 2020 में टिकटॉक सबसे ज्यादा बार डाउनलोड होने वाला एप्स में से था और टेलीग्राम टॉप 5 लिस्ट में शामिल नहीं था। विवाद के बाद से यूजर्स दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर स्विच हो रहे हैं। दुनियाभर में टेलीग्राम एप का लोगों में क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड होने वाली लिस्ट में छठे पायदान पर है, सातवें नंबर पर , आठवें पायदान पर MX Taka Tak, नौवें नंबर पर Snapchat और 10वें पायदान पर Messenger ने अपनी जगह बनाई है। सेंसर टॉवर का कहना है कि जो भी अनुमान लगाया गया है वह 1 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 के बीच दुनियाभर में App Store और Google Play Store दोनों में मिले डाउनलोड्स शामिल हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3rumoTs
0 Comments