PUBG Mobile के यूजर्स ने की FAU-G गेम की कड़ी आलोचना, बिगाड़ दी गेम की रेटिंग्स

मोबाइल इंडिया के प्लेयर्स सरकार के उस फैसले से काफी नाराज थे जिसके तहत भारत सरकार द्वारा PUBG को देश में बैन किया गया था। इस गेम को टक्कर देने के लिए भारतीय गेम FAU-G (फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड्स) लॉन्च किया गया। प्लेयर्स को इस गेम को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन कई प्लेयर्स के अनुसार, यह गेम उनकी उम्मीदें पर खरा नहीं उतर पाया है। इस गेम को 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर लॉन्च किया गया था। जब से यह गेम लॉन्च किया गया है तब से लेकर अब तक PUBG मोबाइल इंडिया के कई गेमर्स ने इसे गूगल प्ले स्टोर पर इसे बेहद कम रेटिंग दी है। जिसके चलते इस गेम की औसत रैंकिग 5 में से 3 रह गई है। प्लेयर्स का कहना है कि इस गेम का खराब इंटरफेस और वैराइटी में कमी के चलते यह गेम पसंद नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि यह गेम प्लेयर्स को ज्यादा पसंद नहीं आया है। शुरुआत में जब यह गेम लॉन्च किया गया था तब गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम को तीन लाख बार डाउनलोड किया गया था। वहीं, अब इस गेम के डाउनलोड की संख्या 542,616 है। लेकिन इस गेम को दी जा रही रेटिंग एक बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। जब इसे लॉन्च किया गया था तो FAU-G की रेटिंग 4.5 थी। लेकिन जो लोग PUBG मोबाइल इंडिया को ज्यादा पसंद करते हैं वो इस गेम को लगातार 1 स्टार रेटिंग दी जा रही है। आपको बता दें कि गूगल प्ले स्टोर पर FAU-G की रेटिंग पांच में से तीन पर आ गई है। प्लेयर्स ने इस गेम की खामियों को खुलकर उजागर किया है। यूजर्स को यह फीचर्स नहीं आ रहे पसंद: FAU-G गेम में फिलहाल एक ही मोड उपलब्ध है। इसके आगे कोई अपडेट भी नहीं दिया गया है। इसमें हथियारों की भी कमी नजर आती है। साथ ही प्लेयर्स का कहना है कि हाथ से लड़ाई लड़ना बिना हथियारों को बेहद मुश्किल है। यह FAU-G गेमिंग एक्सपीरियंस को एकदम नीरस बना देता है। PUBG में दिए गए बैटल रोयल की तरह कई एक्शन मोड्स की कमी है। PUBG के ग्लोबल अपडेट से नाराज यूजर्स: दूसरी तरफ, PUBG मोबाइल को जो ग्लोबल अपडेट दिए जा रहे हैं उनसे भारतीय प्लेयर्स काफी नाराज हैं। हालांकि, कई यूजर्स एक सुरक्षित वीपीएन के जरिए इस लिंक (https://ift.tt/3oWGbsV) के जरिए PUBG को डाउनलोड कर रहे हैं। यह 624 एमबी की फाइल है। अगर यूजर्स ऐसा करते हैं तो उन्हें रेस्ट्रिक्टेड एरिया का पॉप-अप बार-बार मिल सकता है। हालांकि, सरकार द्वारा इस गेम को पिछले वर्ष ही बैन कर दिया गया है। ऐसे में यह गेम खेलना अवैध है। अगर अधिकारियों द्वारा आपको फोन पर इस गेम को डाउनलोडेड देखा गया तो आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जानें FAU-G गेम के बारे में: FAU-G गेम का मुख्य फोकस या आकर्षण लाइनर मिशन्स और एपिसोड्स पर किया गया है। यही एपिसोड को बढ़ाने का काम करता है। इसमें मल्टीप्लेयर मोड्स दिए गए हैं। इस गेम का पहला एपिसोड गलवान वैली पर फोकस करेगा। इसमें भारतीय सैनिकों को घाटी में दुश्मन सेना से लड़ना पड़ता है। इसमें एक स्पेशल यूनिट भी मौजूद है। यह खतरनाक सीमा क्षेत्र में गश्त करते हैं। शत्रु के आमने-सामने आकर उन्हें हराना होता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3aBWjLn

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट