5 कैमरे वाला Samsung Galaxy A12 अगले हफ्ते होगा लॉन्च, बजट सेगमेंट में मिलेंगे बेस्ट फीचर

नई दिल्ली Samsung अगले हफ्ते भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Galaxy A12 को लॉन्च करेगा। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल नवंबर में यूरोप में लॉन्च किया था। फोन में 5000mAh बैटरी, वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और चार रियर कैमरे के साथ और भी कई बेस्ट-इन-क्लास फीचर दिए गए हैं। कंपनी इस फोन को 15 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं कि गैलेक्सी A12 में क्या कुछ है खास। गैलेक्सी A12 के फीचर और स्पेसिफिकेशन फोन में 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी पैनल दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह वॉटरड्रॉप डिजाइन के साथ आता है। यह फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट दिया गया है। फटॉग्रफी के लिए सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे। इनमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI 2.0 के साथ आएगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2YNjWLs

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट