नई दिल्ली टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई आकर्षक प्लान ऑफर कर रही हैं। रिलायंस जियो के अलावा एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के पास कई ऐसे प्लान भी हैं, जिनमें बेहद कम कीमत में डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यहां हम आपको इन तीनों कंपनियों के कुछ ऐसे ही धांसू प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें 200 रुपये से कम की कीमत में डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ कई अडिशनल बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं, जिसमें 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी शामिल है। 200 रुपये से कम वाले जियो के प्रीपेड प्लान 200 रुपये से कम की कीमत में जियो अपने यूजर्स को 149 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान ऑफर कर रहा है। 149 रुपये वाले प्लान में रोज 1जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा होता है। हर दिन 100 फ्री एसएमएस वाले प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को कंपनी जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। बात अगर जियो के 199 रुपये वाले प्लान की करें तो इसमें हर दिन 1.5जीबी के हिसाब से कुल 42जीबी डेटा दिया जा रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान में कंपनी जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस दे रही है। 200 रुपये से कम वाला एयरटेल के प्लान एयरटेल यूजर्स को 200 रुपये से कम के तीन बेस्ट प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी के 149 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट वाले इस प्लान में विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम के फ्री ऐक्सेस के साथ ऐमजॉन प्राइम विडियो का 30 दिन का फ्री ट्रायल भी मिलता है। इस प्लान में 300 फ्री एसएमएस का भी फायदा होता है। 200 रुपये से कम में आने वाले एयरटेल का दूसरा प्लान 179 रुपये का है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री एसएमएस और 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में कंपनी सब्सक्राइबर्स को 2 लाख रुपये का Bharti Axa Life Insurance भी दे रही है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स में एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक के फ्री ऐक्सेस के साथ प्राइम विडियो मोबाइल एडिशन का 30 दिन फ्री ट्रायल भी मिलता है। 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में एयरटेल यूजर्स को रोज 1जीबी डेटा मिलता है। 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस दिया जा रहा है। प्लान में प्राइम विडियो के 30 डे फ्री ट्रायल के साथ एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 200 रुपये से कम वाले Vi के प्रीपेड प्लान 200 रुपये से कम की कीमत में वोडाफोन-आइडिया के पास ऑफर करने के लिए 148 रुपये, 149 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान हैं। 148 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 1जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 18 दिन है। 149 रुपये वाले प्लान में कंपनी 3जीबी डेटा दे रही है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में 300 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्लान को कंपनी के ऐप या वेबसाइट से रिचार्ज कराने पर 1जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा होता है। प्लान की एक और खास बात है कि इसमें Vi Movies और TV बेसिक का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। बात अगर कंपनी के 199 रुपये वाले प्लान की करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 1जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3aI1sRV
0 Comments