यह पेमेंट ऐप हो रही है बंद, जल्द निकाल लें अपना पैसा और ऐसे बंद करें अकाउंट

देश में नोटबंदी के बाद से ही ऐप्स में बढ़ोतरी हो जा रही है। नोटबंदी के बाद से लोगों के पास कैश न होने के कारण इन ऐप्स से सबसे ज्यादा भुगतान किया गया था। अब पिछले साल से कोरोनावायरस के चलते भी लोगों ने देश में डिजिटल पेमेंट को बहुत ज्यादा बढ़ावा दिया है। अब देश में यूजर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां भी डिजिटल पेमेंट को काफी बढ़ावा दे रही हैं। हाल ही में देश में एक डिजिटल पेमेंट ऐप ने भारत में अपनी सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको यह सलाह देंगे कि इन ऐप्स में से अपना पैसा जल्द निकाल लें और जल्द ही अपना अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर लीजिए। बंद हो जाएगा का स्थानीय संचालन मीडिया सोर्स के अनुसार, डिजिटल पेमेंट ऐप PayPal देश में अपने संचालन को बंद करना चाहती है। अब देश में इस ऐप का इस्तेमाल आप किसी भी प्रकार की खरीदारी के लिए नहीं कर पाएंगे। देश में इस ऐप ने अपनी पेमेंट सर्विस को एक अप्रैल से बंद करने का ऐलान किया है, लेकिन आप इंटरनेशनल पेमेंट के लिए PayPal का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप PayPal का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसमें मौजूद अपने अकाउंट को डिएक्टिवेट कर सकते हैं। अगर आप अपना अकाउंट डिएक्टिवेट करना चाहते हैं तो आपको इस प्रोसेस को फॉलो करना होगा। इसके लिए सबसे पहले PayPal की साइट में जाना होगा। उसके बाद सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद अकाउंट ऑप्शन पर भी जाना होगा। इसके बाद इसमें अपने बैंक अकाउंट नंबर को दर्ज करना है। उसके बाद नए पेज पर जाकर क्लोज अकाउंट पर क्लिक कीजिए। वहीं अगर आपका अकाउंट इस प्रकार से बंद नहीं होता है तो आप ईमेल से भी इस अकाउंट को बंद कर सकते हैं। आपको बता दें कि PayPal दुनियाभर के करीब 190 देशों में अपनी सर्विस देता है। इन देशों में इस ऐप के लगभग 100 मिलियन अकाउंट मेंबर हैं। भारत में PayPal ने 2017 में अपना संचालन शुरू किया था। डिजिटल पेमेंट की यह एक वेबसाइट है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट होती है। वहीं इसकी मदद से यूजर बहुत ही सरल तरीके से इंटरनेशनल लेवल पर भी ट्रांजेक्शन करत सकता है। PayPal के जरिए यूजर्स एक देश से दूसरे देश में आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3oQqnYN

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट