Samsung ने Apple को दी पटखनी, बनी अमेरिका की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी

नई दिल्ली।सैमसंग (Samsung) ने ऐपल (Apple) को जबरदस्त पटखनी दी है। जी हां, अमेरिका में सैमसंग साल 2020 की तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स बेचने वाली कंपनी हो गई है और उसने ऐपल को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। बीते 3 साल के दौरान यह पहला मौका है, जब सैमसंग ने अमेरिकी स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पोजिशन हासिल की है। Strategy Analytics की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में फिलहाल स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की हिस्सेदारी 33.7 फीसदी है, जो कि सबसे ज्यादा है। इसके बाद ऐपल और फिर एलजी की नंबर आता है। ये भी पढ़ें- सैमसंग के बजट स्मार्टफोन्स का जलवादरअसल, जुलाई-सितंबर तिमाही में सैमसंग के बजट स्मार्टफोन्स के साथ ही Samsung Galaxy S20 सीरीज और Galaxy Z Fold2 foldable फोन की जबरदस्त बिक्री हुई है, जिसकी वजह से इसने अमेरिकी मार्केट में अपनी बादशाहत दिखाई। बीते 3 साल के दौरान ऐसा पहला मौका है, जब अमेरिका में ही ऐपल को मुंह की खानी पड़ी है और साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग का जलवा दिख रहा है। हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में फिर से ऐपल की बादशाहत देखने को मिल सकती है, क्योंकि ऐपल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज आईफोन 12 (iPhone 12 Series) लॉन्च हो चुकी है और इसकी अमेरिका में बंपर बिक्री शुरू हो चुकी है। ये भी पढ़ें- किस कंपनी की क्या पोजिशनStrategy Analytics के मुताबिक, सैमसंग ने इस साल तीसरी तिमाही में अमेरिकी मार्केट में स्मार्टफोन्स की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 6.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इसकी कुल हिस्सेदारी 33.7 फीसदी हो गई है। वहीं ऐपल की अमेरिकी स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी 30.2 फीसदी है। iPhone 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च में देरी का खामियाजा ऐपल को भुगतना पड़ा है। वहीं, एलजी की यूएस स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी 14.7 फीसदी है। ये भी पढ़ें- ग्लोबल शेयर की बात करें तो दुनियाभर के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की बादशाहत दिख रही है और इसका कुल शेयर 21.9 पर्सेंट है। इसके बाद चीनी कंपनी हुवावे और शाओमी का नंबर आता है, जो कि 14.1 पर्सेंट और 11.9 पर्सेंट है। ऐपल चौछे नंबर पर खिसक गई है। ये भी पढ़ें-


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/36p5OLT

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट