Realme 7 Pro को मिला Android 11 बेस्ड Realme UI 2.0 अर्ली ऐक्सेस अपडेट, धांस फीचर्स

नई दिल्ली टेक ब्रैंड रियलमी की ओर से सितंबर महीने में Android 11 बेस्ड Realme UI 2.0 के डीटेल्स शेयर किए गए थे। कंपनी ने लेटेस्ट कस्टम ऐंड्रॉयड स्किन के लिए एलिजिबल स्मार्टफोन्स को अपडेट देने के लिए अर्ली ऐक्सेस रोडमैप भी शेयर किया था। Realme X50 Pro 5G और Narzo 20 को पहले ही Realme UI 2.0 मिल चुका है और आज Realme 7 Pro भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए अर्ली ऐक्सेस प्रोग्राम ओपन कर दिया है। अगर आपके पास Realme 7 Pro है और आप इस प्रोग्राम का हिस्सा बनकर पहले अपडेट पाना चाहते हैं तो सेटिंग्स में Software Update मेन्यू में जाने के बाद आपको टॉप-राइट कॉर्नर में दिख रहे आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद Trial version पर टैप कर अपने कुछ डीटेल्स सबमिट करने होंगे। डीटेल्स सबमिट होने के बाद आपके डिवाइस पर अपडेट आ जाएगा। हालांकि, लिमिटेड स्लॉट्स अवेलेबल होने के चलते आपको जल्द से जल्द Realme UI 2.0 के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। पढ़ें: स्टेबल अपडेट के लिए इंतजार रियलमी के 7 Pro डिवाइस को मिल रहे अपडेट का फर्मवेयर वर्जन RMX2170_11_C.09 है और इसका साइज करीब 3.57 जीबी है। ध्यान रहे कि यह अर्ली अपडेट है और फाइनल बिल्ड नहीं है। ऐसे में अपने प्राइमरी डिवाइस पर इस अपडेट को इंस्टॉल करने से बचना चाहिए। अर्ली ऐक्सेस अपडेट लेने वाले यूजर्स से फीडबैक लेने और परफॉर्मेंस में मिलने वाले बग्स को फिक्स करने के बाद रियलमी सभी यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट लाएगा। आप स्टेबल अपडेट का इंतजार कर सकते हैं। पढ़ें: इन डिवाइसेज को भी अपडेट कंपनी की ओर से शेयर किए गए लाइनअप के हिसाब से जल्द ही Realme UI 2.0 का अर्ली ऐक्सेस Realme 6 Pro, Realme 7, Realme Narzo 20 Pro और Realme X2 Pro को भी मिल सकता है। रियलमी इन डिवाइसेज के लिए अर्ली ऐक्सेस प्रोग्राम अगले महीने ओपन करेगा। इसके बाद जनवरी, 2021 में बाकी डिवाइसेज को Android 11 अपडेट मिलना शुरू होगा। साल 2020 की पहली छमाही में ही सभी एलिजिबल डिवाइसेज को Realme UI 2.0 का अपडेट मिल जाएगा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/39nz6NM

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट