मिनटों में बिक गया Micromax in Note 1, जानें अगली सेल कब

नई दिल्ली।माइक्रोमैक्स का जलवा फिर से दिखने लगा है। देसी कंपनी की स्मार्टफोन मार्केट में जोरदार वापसी की वजह बने माइक्रोमैक्स इन सीरीज के स्मार्टफोन्स Micromax In 1B और Micromax In Note 1 की खूब चर्चा हो रही है। लॉन्च के बाद जब इस फोन की बुकिंग शुरू हुई तो महज 2 घंटे में बुकिंग फुल हो गई। आज 24 नवंबर को जब Micromax In Note 1 की पहली सेल शुरू हुई तो मिनटों में सारे फोन बिक गए। अब माइक्रोमैक्स ने घोषणा की है कि माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की अगली सेल 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ये भी पढ़ें- अगली बार देर न करेंजो लोग Micromax In Note 1 को पहली सेल में खरीद नहीं सके, वे अब एक दिसंबर को खरीद सकते हैं। दरअसल, माइक्रोमैक्स ने भारतीय बाजार पर कब्जा कर बैठे चाइनीज स्मार्टफोन मेकर को In सीरीज के स्मार्टफोन्स से टक्कर देने की कोशिश की है और वह इसमें सफल भी होती दिख रही है। हालांकि, यह कहना जल्दबाजी है कि वह मार्केट में क्या कुछ नया करती है, लेकिन लोगों को माइक्रोमैक्स के रूप में एक अच्छा विकल्प जरूर मिल गया है, जहां वह कम दाम में बेहतर फीचर्स वाले देसी फोन खरीद सकते हैं। ये भी पढ़ें- इस देसी फोन की खास बातेंMicromax In Note 1 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट को भारत में 10,999 रुपये और 4GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरियंट को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का FHD+ पंच होल डिस्प्ले लगा है। ग्रीन और वाइट कलर में लॉन्च इस फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लगा है। ये भी पढ़ें- बैटरी और कैमरामाइक्रोमैक्स इन नोट 1 में 5,000mAh की बैटरी लगी है, जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। माइक्रोमैक्स के इस धांसू फोन में 48 मेगापिक्सल वाले मेन कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस फोन में 78 डिग्री वाइड एंगल के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इस फोन में और भी कई खूबियां हैं। ये भी पढ़ें-


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3pYbcyb

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट