ऐपल इन iPhones को देगा iOS 15 अपडेट, iPhone 6S और ये डिवाइस लिस्ट से बाहर

नई दिल्ली ज्यादातर ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन कंपनियां अपने पुराने स्मार्टफोन्स को 2-3 साल बाद नए अपडेट्स देना बंद कर देती हैं, हालांकि ऐपल के साथ ऐसा नहीं है। ऐपल डिवाइसेज को कम से कम पांच साल तक अपडेट्स जरूर दिए जाते हैं और अब कंपनी ने उन iPhones की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें iOS 15 का अपडेट दिया जाएगा। ऐपल ने यह अपडेट iPhone SE (फर्स्ट जेनरेशन), iPhone 6s और iPhone 6s Plus को ना देने का फैसला किया है। इन सभी डिवाइसेज को iOS 14 का अपडेट दिया गया था। ऐपल के अगले साल लॉन्च होने वाले iOS 15 के अपडेट से जुड़े लीक्स The Verifier की ओर से शेयर किए गए हैं। ऐसे में सामने आई लिस्ट को फाइनल नहीं माना जा सकता। हालांकि, सोर्स की ओर से पहले भी ऐपल से जुड़ी अफवाहें और लीक्स शेयर किए जाते रहे हैं। इससे पहले The Verifier की ओर से कहा गया था कि iOS 13 सपॉर्ट पाने वाले सभी ऐपल डिवाइसेज को iOS 14 अपडेट मिलेगा और वैसी ही हुआ। ऐसे में नए डीटेल्स सच हो सकते हैं। पढ़ें: पांच साल पुराने हो गए डिवाइस कंपनी की iPhone 6 सीरीज (खासकर iPhone 6s और iPhone 6s Plus) काफी पॉप्युलर है और सितंबर 2015 में रिलीज हुए डिवाइसेज को कई साल बाद तक अच्छा रिस्पॉन्स मार्केट में मिलता रहा है। iPhone 12 Mini और सेकेंड जेनरेशन iPhone SE का डिजाइन iPhone 6s से मिलता-जुलता है। हालांकि, iPhone 6 सीरीज के डिवाइसेज को नया अपडेट ना मिलना चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि ये डिवाइसेज पांच साल से ज्यादा पुराने हैं। फिलहाल ऐपल के अगले सॉफ्टवेयर से जुड़े कोई डीटेल्स सामने नहीं आए हैं। पढ़ें: इन डिवाइसेज को मिलेगा कैलिफोर्निया की प्रीमियम टेक कंपनी इन iPhone मॉडल्स को iOS 15 का अपडेट दे सकती है, - 2021 iPhone lineup - iPhone 12 Pro Max - iPhone 12 Pro - iPhone-12 mini - iPhone 12 - iPhone 11 - iPhone-11 Pro - iPhone 11 Pro Max - iPhone XS - iPhone-XS Max - iPhone XR - iPhone X - iPhone-8 - iPhone 8 Plus - iPhone 7 - iPhone-7 Plus - iPhone SE (2nd generation) - iPod touch (7th generation)


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2HvZVEa

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट