Airtel Xstream के 999 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान को कंपनी क्यों बता रही बेस्ट, देखें डीटेल

नई दिल्ली।इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल के 999 रुपये के Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड प्लान को लेकर ग्राहकों की उत्सुकता बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण ये है कि एयरटेल इस प्लान को अपनी वेबसाइट पर बेस्ट सेलर के नाम से प्रचारित कर रही है। क्या एयरटेल एक्सस्ट्रीम का यह प्लान वाकई जियो फाइबर, बीएसएनएल भारत फाइबर समेत अन्य लोकल इंटरनेट प्रोवाइडर के 1000 रुपये से कम के ब्रॉडबैंड प्लान्स से बेहतर है? अगर ऐसा है तो एयरटेल इस प्लान के साथ ग्राहकों को किस-किस तरह के फायदे दे रही है और उन्हें क्या सर्विस ऑफर कर रही है, आइए इसके बारे में डीटेल से जानते हैं। ये भी पढ़ें- एयरटेल के कौन-कौन से प्लान?फिलहाल भारत में Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड सर्विस के 5 अलग-अलग प्लान चल रहे हैं, जिनमें शुरुआती प्लान 499 रुपये का है और फिर 799 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये और फिर 3,999 मंथली के टॉप प्लान हैं। इसी तरह के प्लान रिलांयस जियो भी ऑफर करती है। बेसिक यूजर्स के लिए 499 और 799 रुपये मंथली वाले प्लान पर्याप्त हैं। वहीं, जिन्हें हर महीने ज्यादा डेटा के साथ प्राइम विडियो समेत अन्य ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के फ्री में सब्सक्रिप्शन चाहिए, उनके लिए 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान सही है। ये भी पढ़ें- Airtel Xstream Fiber के 999 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में क्या-क्या मिलेगाएयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के 999 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर को 200 Mbps डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। हालांकि, अनलिमिटेड कहने भर को है, यूजर को हर महीने 3300GB डेटा ही मिलता है। इसके साथ ही यूजर लैंडलाइन के जरिये अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इन सबके साथ यूजर को एक महीने के लिए Airtel Digital TV HD पैक सब्सक्रिप्शन, 999 रुपये का ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री, 999 रुपये का ऐमजॉन सब्सक्रिप्शन फ्री और Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है। ये भी पढ़ें-


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2J7GjXx

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट