एयरटेल ने रिलायंस जियो को छोड़ा पीछे, फिर भी जियो नंबर 1

नई दिल्ली नए यूजर जोड़ने के मामले में एयरटेल ने रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। ट्राई के लेटेस्ट डेटा के मुताबित अगस्त 2020 में एयरटेल ने 20.9 लाख नए यूजर जोड़े। इसके साथ एयरटेल के कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 32.28 करोड़ हो गई है। वहीं, जियो की बात करें तो अगस्त 2020 में जियो के नेटवर्क से 18.6 लाख यूजर जुड़े। नए यूजर के जुड़ने के साथ जियो का सब्सक्राइबर बेस 40.27 करोड़ हो गया है। टोटल यूजर बेस के मामले में जियो दूसरी सभी कंपनियों से इस बार भी आगे रहा। एयरटेल के पास सबसे ज्यादा ऐक्टिव यूजर ट्राई के डेटा के अनुसार जियो के कुल यूजर में से 78.8 प्रतिशत ऐक्टिव यूजर हैं। वहीं, एयरटेल की बात करें तो इसके ऐक्टिव यूजर्स की संख्या 96.85 प्रतिशत है। वोडाफोन इस बार भी घाटे में रहा। अगस्त में कंपनी को 12.3 लाख यूजर का नुकसान झेलना पड़ा। भारत में वोडाफोन का टोटल यूजर बेस 30.01 करोड़ है और इसके ऐक्टिव यूजर्स की संख्या 88.18 प्रतिशत है। ऐक्टिव यूजर बेस में आई थोड़ी गिरावट तीनों कंपनियों के ऐक्टिव यूजर बेस में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। जियो के पास इस वक्त 8.78 करोड़ इनऐक्टिव यूजर हैं। वहीं, एयरटेल के इनऐक्टिव यूजर की संख्या 1.01 करोड़ और वोडाफोन के इनऐक्टिव यूजर की संख्या 3.54 करोड़ के आसपास है। इनऐक्टिव यूजर का पता विजिटर लोकेशन रजिस्टर (VLR) से चलता है। ऐक्टिव यूजर का पता लगाने के लिए यूजर की किसी लोकेशन में मूवमेंट को चेक किया जाता है। यह एक टेंपररी डेटाबेस होता है। यूजर अगर कॉलिंग और एसएमएस सर्विस को यूज कर रहा है, तो इसका मतलब वह VLR में उपलब्ध होगा। यह ऐक्टिव और इनऐक्टिव यूजर की सही जानकारी देता है। बढ़ी वायरलेस यूजर्स की संख्या डेटा के अनुसार देश में वायरलेस यूजर (2G, 3G, 4G) की संख्या 114.41 करोड़ से बढ़कर जुलाई में 114.79 करोड़ पर पहुंच गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो नए यूजर्स के जुड़ने का ग्रोथ रेथ मंथली 0.33 प्रतिशत रहा। ब्रॉडबैंड यूजर बेस में भी इजाफा ओवरऑल ब्रॉडबैंड (वायर्ड+वायरलेस) यूजर की बात करें तो यह अगस्त में 70.54 करोड़ से बढ़कर 71.61 करोड़ हो गया। इसमें 56.40 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ जियो टॉप पर रहा। दूसरे नंबर पर 22.20 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ एयरटेल और 16.74 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ वोडाफोन-आइडिया तीसरे नंबर पर रहा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/38DHgBc

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट