Tecno Spark Power 2 Air की पहली सेल आज, इसमें है 6000mAh बैटरी

नई दिल्ली को आज पहली बार बिक्री के लिए Flipkart Big Saving Days में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। के इस फोन को इसी महीने देश में 10 हजार रुपये से कम वाले सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप और 6000mAh बैटरी जैसी खासियतें दी गई हैं। Spark Power 2 Air: कीमत व उपलब्धता टेक्नो के इस बजट फोन में 7 इंच (1640 x 720 पिक्सल) एचडी+ इनसेल आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6% है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। टेक्नो स्पार्क 2 एयर ऐंड्रॉयड 10 पर चलता है। जैसा कि हमने बताया कि फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 4 दिन तक चल जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, जीपीएस, जीपीआरएस, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फिंगरप्रिंट, जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। फोन में कैमरे के लिए 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल के दो और एक एआई लेंस क्वाड एआई कैमरे दिए गए हैं। रियर कैमरा ऑटो सीन डिटेक्शन, बोकेह इफेक्ट, एआई ब्यूटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो एआई ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड और वाइड सेल्फी कैमरे के साथ आता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3cdvCNv

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट